फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   priyanka may be a face of congress in up

‘यूपी में प्रियंका गांधी हो सकती हैं कांग्रेस का चेहरा’

Thu, 12 May 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 12 May 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
priyanka may be a face of congress in up
प्रियंका गांधी
कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर और प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप कंसल ने जिला व शहर कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं की बैठक में संभावना जताई कि उत्तर प्रदेश चुनाव में प्रियंका गांधी पार्टी का चेहरा हो सकती है। उन्होंने जिलों के पांचों विधान सभा क्षेत्रों के बीस-बीस सक्रिय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और कहा कि वे शहर इकाई के अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष को विश्वास में लेकर पार्टी के लिए कार्य करें। 
विज्ञापन


इन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने जो विश्वास हम सभी लोगों पर दिखाया है, उस पर सभी को खरा उतरना है। विधानसभा चुनाव में 20 सक्षम चुनाव कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होंगे। प्रदीप कंसल ने कहा कि जो खबरें आ रही हैं उनके मुताबिक चुनाव में प्रियंका गांधी मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस का चेहरा हो सकती हैं।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया ने कहा कि मोदी सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर झूठा आरोप लगा रही है। केंद्र सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। सपा सरकार भी कानून व्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह फेल हो गई है। जनता परेशान है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता में विश्वास उत्पन्न करना होगा और बताना होगा कि कांग्रेस ही उनकी उम्मीदों पर खरा उतर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन, मलिक अरोड़ा, महेश रावत, पूरन कौशिक, विनेश सनवाल, नूतनबिहारी पारिक, महिला जिलाध्यक्ष कमलेश चौधरी, विक्रम वाल्मीकी, मुकेश धनगर, प्रकाश शर्मा, राहुल अरोड़ा, महेंद्रप्रताप गौतम, दिनेश सरदार, महेश महावर, दिनेश दीक्षित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed