फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Priyakantju Temple provided Kanya Vidyadhan to 125 girls

Mathura News: प्रियाकांतजु मंदिर ने 125 बेटियों को दिया कन्या विद्याधन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Priyakantju Temple provided Kanya Vidyadhan to 125 girls
वृंदावन। प्रियाकांतजु मंदिर ने 125 जरूरतमंद बेटियों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की है। प्रत्येक के खाते में 5100 रुपये की धनराशि जमा की गई। कुल 6,47,500 रुपये का कन्या विद्याधन वितरित किया गया। देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज ने बेटियों को यह सहायता सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


रविवार को छटीकरा मार्ग स्थित प्रियाकान्तजु मंदिर पर आयोजित होली महोत्सव पर आयोजित कथा से पूर्व देवकीनंदन महाराज ने बेटियों के साथ संवाद किया और उनके भविष्य की योजनाओं पर विचार जाने। उन्होंने कहा कि शिक्षित बेटियां दो घरों में शिक्षा का दीप जलाती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बेटियों से मोबाइल फोन का सीमित उपयोग करने और किताबें पढ़ने की सलाह दी। मंदिर के सचिव विजय शर्मा ने बताया कि वर्ष 2016 से मंदिर ब्रज के विभिन्न स्थानों से चयनित बेटियों को यह सहयोग प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर प्रमोद गुप्ता, सतीश गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed