{"_id":"6abaaf9a4143141fd30e3dd0","slug":"prime-accused-in-conversion-case-mustaq-alias-goli-arrested-after-an-encounter-mathura-news-c-412-1-mt21005-12248-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: धर्मांतरण का मुख्य आरोपी मुस्ताक उर्फ गोली मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: धर्मांतरण का मुख्य आरोपी मुस्ताक उर्फ गोली मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
विज्ञापन
गोवर्धन/ राधाकुुंड। थाना क्षेत्र के धर्मांतरण के मामले में वांछित चल रहे मुख्य आरोपी मुस्ताक उर्फ गोली को रविवार देर रात थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी गोवर्धन भेजा गया।
सीओ अनिल कुमार सिंह के अनुसार धर्मांतरण प्रकरण में आरोपी की तलाश में पुलिस और एसओजी की टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। रविवार रात पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी बाइक से तहसील गोवर्धन से नगला सपेरा की ओर जाने वाले मार्ग से गुजरने वाला है। सूचना पर टीम ने नाले की पुलिया के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस को एक बुलेट बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार ने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया।
पीछा करने पर कुछ दूरी पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। आरोपी बाइक छोड़कर खेतों की ओर भागा और वहां छिप गया। पुलिस टीम के करीब पहुंचने पर आरोपी ने तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली आरोपी के पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। घायल आरोपी की पहचान मुखराई निवासी मुस्ताक उर्फ गोली के रूप में हुई।
विज्ञापन
-- -- -
युवती के दस्तावेज मिलने से जांच को मिला नया बिंदु
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बुलेट बाइक के अलावा तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। तलाशी में 2750 रुपये नकद तथा युवती की हाईस्कूल की मार्कशीट समेत अन्य दस्तावेज भी मिले हैं। युवती के शैक्षिक दस्तावेज आरोपी के पास मिलने को पुलिस प्रकरण की जांच में महत्वपूर्ण मान रही है। बरामद दस्तावेजों और अन्य सामान को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की विवेचना आगे बढ़ा रही है।
-- --
धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में दर्ज है प्राथमिकी
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना गोवर्धन में प्राथमिकी दर्ज है। प्राथमिकी में युवती को ले जाने और धर्म परिवर्तन से संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। मामले में पूर्व में आरोपी की तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बरामद तमंचा और कारतूस के आधार पर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में भी कार्रवाई की है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर युवती को ले जाने के पूरे घटनाक्रम, उसके संपर्क में रहे लोगों और बरामद दस्तावेजों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। प्रकरण से जुड़े अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।