फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   prikrama marg

Mathura News: संत बाल योगेश्वर दास ने भक्तों के साथ लगाई गिरिराजजी की परिक्रमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
prikrama marg
राधाकुंड(मथुरा)। नववर्ष के अवसर पर बद्रीनाथ के संत बाल योगेश्वर दास ने रविवार को हजारों भक्तों और शहीद के परिजन व साधु-संतों के संग ढोल नगाड़ों की धुन पर नाचते-थिरकते हुए गिरिराज परिक्रमा लगाई। शहीदों के 150 परिवार नव वर्ष मनाने राधाकुंड पहुंचे। उन्होंने संत बाल योगेश्वर दास महाराज के सानिध्य में गिरिराज की पवित्र धरा को चूमा तो ब्रजवासियों ने उनको सर आंखों पर सजाया। परिजन ने शहीदों की दास्तान सुनाई। कारगिल युद्ध में विजय पताका फहराने वाले वीर योद्धाओं को पैदा करने वाले देश के सपूतों के परिवारीजनों पर स्थानीय निवासियों ने पुष्पों की बारिश कर भव्य स्वागत किया। निर्भय गोस्वामी के निर्देशन में शहीदों के परिजनों का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

परिजन ने बताई शहीदों की गाथा
कारगिल युद्ध में शहीद मेजर सुधीर बालिया के परिजन ने बताया कि दुश्मन की गोलियों से छलनी होकर सुधीर गिर पड़े तो उनके साथी अस्पताल ले जाने लगे। सुधीर ने हालत को समझते हुए अस्पताल जाने से पहले अपनी मां को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने लिखा था कि मां तूने शेर को जन्म दिया है। भगवान से प्रार्थना करना कि मैं तेरी कोख से दोबारा जन्म लूं और भारत माता की रक्षा के लिए दोबारा शहीद होने का गौरव प्राप्त कर सकूं। वहीं मेजर अजय सिंह जसोटिया ने कारगिल युद्ध के दौरान अपनी मां को संदेश भेजा कि मां कुछ चूहे इस पार आ गए हैं। इन्हें खदेड़ कर वापस आऊंगा और परिवार के साथ छुट्टियां मनाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed