फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Previously constructed multi-crore projects will be improved and made useful.

Mathura News: पूर्व में बनीं करोड़ों की परियोजनाओं की सुधरेगी दशा, होंगी उपयोगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Previously constructed multi-crore projects will be improved and made useful.
वृंदावन। नगर सहित ब्रज के धार्मिक स्थलों के लिए मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा बनाई गई परियोजनाओं की उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने वर्षों बाद सुध ली है। अब उनका संरक्षण किया जाएगा। देखरेख के अभाव एवं उपयोग में न आने के कारण खस्ताहाल हो चुके भवनों का रखरखाव किया जाएगा। इसके लिए परिषद द्वारा रोस्टर के अनुसार सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा तैयार की गई परियोजनाओं पर मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा नगर सहित मथुरा, गोवर्धन, बरसाना सहित सहित अन्य स्थानों पर कार्य कराया गया। नगर में करोड़ों रुपये की लागत से पंचकोसी परिक्रमा, परिक्रमा मार्ग में विद्युत कार्य, कोतवाली में बने कंट्रोल एवं कमांड रूम, जन सुविधा केंद्र का निर्माण किया गया। इसमें कंट्रोल एवं कमांड रूम का निर्माण होने के बाद इसका उपयोग नहीं हो सका। वर्षों से बंद कमांड रूम की फाल सीलिंग एवं लाइट की फिटिंग पूरी तरह से नष्ट हो गई। इस तरह के भवनों और निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति को लेकर परिषद द्वारा रोस्टर के अनुसार सर्वे कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

परिषद के अधिकारी मौके पर जाकर परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को सौंपेगे। इसे बाद परियोजनाओं को लेकर सुधार कार्य किये जाएंगे। अधिकारियों द्वारा 19 परियोजनाओं का सर्वे कार्य किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष सूरज पटेल ने बताया कि एमवीडीए द्वारा पूर्व में बनाई गई परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति को जानकर उनका रखरखाव एवं सुधार किया जाएगा। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed