Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Presidential security rehearsal, preparations thoroughly reviewed

Mathura News: राष्ट्रपति की सुरक्षा का पूर्वाभ्यास, गहनता से परखीं तैयारियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Presidential security rehearsal, preparations thoroughly reviewed
मथुरा। अंतापाड़ा में छत पर मुस्तैद पुलिसकर्मी।  - फोटो : mathura
मथुरा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आने से पहले बुधवार को पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का पूर्वाभ्यास किया। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान काफिले की आवाजाही, मार्ग सुरक्षा और आपात स्थिति से निपटने की तैयारी का गहन परीक्षण किया। साथ ही डॉग व बम स्क्वायड टीम ने भी चेकिंग की।
विज्ञापन

पूर्वाभ्यास के दौरान पुलिस, पीएसी और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के जवान तैनात रहे। काफिले की आवाजाही के समय जगह-जगह लगाए गए बैरिकेड्स और डायवर्जन की व्यवस्था को परखा। ट्रैफिक पुलिस ने भी निर्धारित मार्गों पर वाहनों को डायवर्ट रखा। यह काफिला बुधवार सुबह छटीकरा स्थित रेलवे स्टेशन से चला। प्रस्तावित कार्यस्थलों से होते हुए श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचा। फिर जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचा, यहां से राष्ट्रपति स्पेशल ट्रेन में बैठकर दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। इसी तरह सुरक्षा कर्मियों ने राष्ट्रपति के आने से एक दिन पहले मिनट-टू मिनट प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों पर पूर्वाभ्यास किया।
विज्ञापन

एसएसपी श्लोक कुमार व सुरक्षा एजेंसियों के आला अधिकारियों ने पूर्वाभ्यास की मॉनिटरिंग की। जहां-जहां कमियां दिखीं अधिकारियों ने उन्हें दुरुस्त कराया। ताकि राष्ट्रपति के दौरे के समय सुरक्षा में कोई कमी न हो सके। इसके अलावा डॉग स्क्वायड और बम डिस्पोजल टीम ने कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों की तलाशी ली। सुरक्षा अधिकारियों ने प्रमुख मार्गों का निरीक्षण कर स्थानीय प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का दावा है कि राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था त्रिस्तरीय होगी। स्थानीय पुलिस, पीएसी और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां मिलकर सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहीं हैं। राष्ट्रपति के आगमन तक सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बलों की विशेष तैनाती रहेगी।

--
कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा एजेंसियों ने जमाया डेरा, पीएसी तैनात
श्रीबांकेबिहारी मंदिर, छटीकरा रेलवे स्टेशन, श्रीकुब्जा-कृष्ण मंदिर समेत प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों पर बुधवार दोपहर को पीएसी के जवानों ने डेरा जमा लिया है। उनके साथ-साथ एलआईयू, सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी और स्थानीय पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। सुरक्षा कर्मियों की चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर होगी। जिला प्रशासन ने स्थानीय जनता से अपील की है कि वह सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें। बिना आवश्यकता के संवेदनशील क्षेत्रों में न जाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed