फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   President Droupadi Murmu will worship with Kannauj perfume and ghee from Gir cows in bankebihari temple

बांकेबिहारी मंदिर: राष्ट्रपति करेंगी कन्नौज के इत्र से चौखट पूजन, गिर गाय के शुद्ध घी से कराया जाएगा दीपदान

Tue, 23 Sep 2025 03:55 AM IST
अरुन पाराशर तुषार चाैहान, संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
तुषार चाैहान, संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 23 Sep 2025 03:55 AM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मथुरा दाैरे के दाैरान वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर में भी दर्शन करेंगी। ऐसे में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर मंदिर में विशेष तैयारी की जा रही है। सेवायत से लेकर मंदिर कमेटी तक तैयारियों में लगे हैं।

विज्ञापन
President Droupadi Murmu will worship with Kannauj perfume and ghee from Gir cows in bankebihari temple
मथुरा। बांकेबिहारी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा-वृंदावन में 25 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा प्रस्तावित है। दोपहर 12 बजे राष्ट्रपति ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के दर्शन करने के लिए पहुंचेंगी। राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व जहां एक ओर प्रशासन पूरी तैयारी कर रहा है, तो वहीं सेवायतों ने भी विशेष पूजन कराने की तैयारी की है। राष्ट्रपति कन्नौज से मंगाए गए गुलाब के विशेष इत्र से ठाकुरजी की चौखट का पूजन करेंगी, तो गिर गाय के दूध से तैयार शुद्ध देसी घी से दीपदान करेंगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 25 सितंबर को श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सेवायत डाॅ. फ्रैंकी गोस्वामी और उनके परिजन पूजा कराएंगे। उन्होंने बताया कि तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी उनके द्वारा ही पूजा कराई गई थी। इस बार भी उनकी सेवा है। 
विज्ञापन

 

राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व में मंदिर में कन्नौज के इत्र की बारिश की जाएगी। पूरा मंदिर इत्र से महक उठेगा। वहीं, कन्नौज से गुलाब के विशेष इत्र से ठाकुरजी की चौखट का पूजन कराया जाएगा। साथ ही पांच कलशों से पूजन कराया जाएगा। गिर गाय के दूध से बने शुरू देसी घी से दीपदान कराया जाएगा। साथ ही वह ठाकुरजी को विशेष पुष्प भी अर्पित करेंगी।

 

राष्ट्रपति मुर्मू पहली बार श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए आ रही हैं। इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मंदिर को पूरी तरह से चमका दिया जाएगा। मंदिर कमेटी के साथ सेवायत खुद मंदिर को सजाने संवारने का काम कर रहे हैं। गौरव गोस्वामी ने बताया कि राष्ट्रपति हमारे देश का सर्वोच्च पद है। इस पद की गरिमा के अनुरूप ही मंदिर में सभी कामों को किया जाएगा। मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। सुंदर फूलों से मंदिर के हर कोने को सजा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें-राष्ट्रपति का मथुरा दाैरा: डीजीपी और अपर मुख्य सचिव परखेंगे सुरक्षा व्यवस्था, सीएम कर सकते हैं अगवानी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed