फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   preperation for president's welcome

कल से वृंदावन में एसपीजी का डेरा

Sat, 14 Nov 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Sat, 14 Nov 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
preperation for president's welcome
राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के जिले में आगमन के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा प्लान तैयार कर लिया है। पूरी सुरक्षा व्यवस्था लगभग 3000 जवान संभालेंगे। संभवत: कल विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) की एक टीम वृंदावन पहुंचकर राष्ट्रपति की निजी सुरक्षा की जिम्मेदारी अपने हाथ में ले लेगी। कल ही एसपीजी के अधिकारी हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान वृंदावन के पांच हेलीपैड पर सेफ लैंडिंग ट्रायल भी कराया जा सकता है। जिला प्रशासन ने पूरी व्यवस्था के लिए 10 जिलों से फोर्स मांगा है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी कार्यक्रम स्थलों को संयुक्त रूप से छह सेक्टरों में बांटा है। राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए वृंदावन में 25 सेक्टर बनाए हैं।
विज्ञापन


चैतन्य महाप्रभु के वृृंदावन आगमन के 500 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मथुरा जिले में विभिन्न आयोजन हो रहे हैं। इनमें राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे। 17 नवंबर को कुसुम सरोवर, गोवर्धन पर कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे। यह आयोजन शाम को होगा। इससे 17 नवंबर को ही राज्यपाल राम नाईक वेटरिनरी विवि, मथुरा के दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता के लिए पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 नवंबर को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी वृंदावन के कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां राष्ट्रपति की अगवानी के लिए राज्यपाल और मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। जिला प्रशासन ने तीनों वीवीआईपी के लिए संयुक्त सुरक्षा प्लान बनाया है। छह सेक्टरों बंटे आगमन और कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा की जिम्मेदारी 10 आईपीएस अधिकारियों को दी है। इसके  साथ ही 16 एएसपी, 37 सीओ, 1650 सिपाही, 240 दरोगा, 75 महिला सिपाही, 25 महिला दरोगा, 150 यातायातकर्मी, आठ कंपनी और दो प्लाटून पीएसी के जवान तैनात रहेंगे।

 राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए 16 एडीएम, 16 एसपी, 25 एसडीएम, 25 डिप्टी एसपी की मांग अन्य जिलों से की गई है। राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल पर 2000 लोगों के लिए बैठने का इंतजाम है। 120 अतिथि की अलग व्यवस्था की जा रही है। मंच पर 11-12 लोगों के लिए स्थान रहेगा। इसमें राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री व सांसद शामिल रहेंगे। 18 को राष्ट्रपति की सुरक्षा की कमान दिल्ली पुलिस और एसपीजी के जवान संभालेंगे। जिला प्रशासन इसके लिए एक साल पहले हुए कार्यक्रम की मदद ले रहा है। 16 नवंबर को वायुसेना के हेलीकाप्टर वृंदावन के अन्नपूर्णा पार्किंग में बने पांच हैलीपैड पर सेफ लैडिंग ट्रायल कर सकते हैं।  



कड़े सुरक्षा इंतजाम
जिले में तीन वीवीआईपी की सुरक्षा के लिए बम निरोधक दस्ते, एंटी माइंस एंड एंटी सेबाटोज टीम, वाटर स्पोर्टाज टीम सहित विशेष जांच दस्ते कार्यक्रम स्थल से लेकर रास्तों और हैलीपैड स्थल तक जांच कर रहे हैं। इसके अलावा राज्य और केंद्रीय खुफिया विभाग 150 जवानों ने गोवर्धन और वृंदावन में डेरा डाल दिया है। वृंदावन में 18 नवंबर को राष्ट्रपति का काफिला गुजरने के दौरान अन्नपूर्णा हेलीपैड स्थल से लेकर अटल्ला चुंगी तक सभी प्रवेश मार्ग बंद रहेंगे। मथुरा-वृंदावन रोड, छटीकरा-वृंदावन रोड और यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाले रास्तों पर रूट डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed