फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Preparations underway to upgrade NCR's Rundhi station with high-tech facilities

Mathura News: एनसीआर के रूंधी स्टेशन को हाईटेक बनाने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to upgrade NCR's Rundhi station with high-tech facilities
मथुरा। उत्तर मध्य रेलवे रूंधी स्टेशन को हाईटेक तरीके से विकसित करने की योजना तैयार कर रहा है। यहां से दिल्ली तक जाने वाली ट्रेनों के रखरखाव के लिए पिट और सिक लाइन को तैयार किया जाएगा। आगरा और मथुरा में जगह न मिलने के कारण यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

आगरा मंडल द्वारा पलवल जिले की सीमा में आने वाले रूंधी स्टेशन को चोला स्टेशन से जोड़ने की भी तैयारी की जा रही है, इन दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी 61 किलोमीटर के है। नोएडा के जेवर में शुरू होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए बेहतर कनेक्टिविटी भी बनाई जाएगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन पर ट्रेनों व यात्रियों के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए रूंधी का चयन किया गया है। बुधवार को उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने रेल अधिकारियों के साथ रूंधी स्टेशन का जायजा लिया था। जनसंपर्क अधिकारी संजय गौतम ने बताया कि भविष्य को लेकर रेलवे बेहतर तैयारी करने में जुटा है।
विज्ञापन



पिट और सिक लाइन का निर्माण
दिल्ली जाने वाली ट्रेनों का अब रूंधी में ही रखरखाव किया जाएगा। इंजीनियर इस पिट लाइन में उतरकर ट्रेन के नीचे के हिस्सों (पहिए, ब्रेक, एक्सेल, सस्पेंशन) की जांच सकेंगे। यहीं पर ट्रेन के टॉयलेट साफ कर पानी भरा जा सकेगा। यहां कोच में आने वाली खराबी को भी दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोच टर्मिनल बनाने की भी योजना
दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेनों के प्राथमिक और द्वितीयक रखरखाव के लिए आधुनिक कोच टर्मिनल बनाने की तैयारी की जा रही है। आगरा और मथुरा जंक्शन पर अतिरिक्त ट्रेनों के कोच संभालने के लिए जगह नहीं है, ऐसे में रूंधी टर्मिनल इन दोनों बड़े मंडलों के लिए राहत का केंद्र बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed