फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Preparations for Shardiya Navratri in full swing in Devi temples of Vrindavan

Mathura News: वृंदावन के देवी मंदिरों में शारदीय नवरात्र की तैयारियां जोरों पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Shardiya Navratri in full swing in Devi temples of Vrindavan
वृंदावन। शारदीय नवरात्र महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कात्यायनी मंदिर सहित देवी मंदिरों को सजाया जा रहा है। वहीं पंडितों द्वारा हवन, पाठ, जप अनुष्ठान एवं विशेष पूजन की तैयारियां की जा रही हैं। प्राचीन मंदिरों, कुंजों में षष्ठी तिथि 20 अक्तूबर को देवी पंडाल सजेंगे और मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन



नवदुर्गा महोत्सव के लिए कात्यायनी मंदिर को विद्युत झालरों से सजाया जा रहा है। मंदिर के चौक में देवी के 9 रूपों की तस्वीरें लगाई जा रही हैं। इसके अलावा मंदिर के गर्भगृह के सामने यज्ञशाला में पंडितों द्वारा 10 दिनों तक हवन और विशेष पूजन किया जाएगा। इसके लिए यज्ञशाला को भी तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा नगर विभिन्न मंदिरों में दुर्गाशप्तसती पाठ, नाम जप एवं अन्य अनुष्ठान होेंगे।
विज्ञापन



मंदिर प्रबंधक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि 15 अक्तूबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इनमें देवी पूजन का विशेष महत्व है। मंदिर में मां कात्यायनी का विशेष पूजन किया जाएगा। अष्टमी और नवमी तिथि के मिलन के समय मंदिर में संधि आरती 22 अक्टूबर को शाम 5.35 बजे की जाएगी। इस विशेष आरती के दर्शन के लिए स्थानीय लोगों के साथ-साथ देशभर से भक्तजन आते हैं। वहीं पथवारी देवी मंदिर, बंगलामुखी देवी मंदिर, चामुंडा मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान, जागरण एवं छप्पन भोग लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मदनमोहन मंदिर घेरा, बसंती चबूतरा, राधागोपीनाथ घेरा, पानीघाट, गौरानगर में 20 अक्तूबर से महाषष्ठी तिथि से देवी मूर्ति की स्थापना की जाएगी। शिक्षाविद् डॉ. विनोद बनर्जी ने बताया कि फौजदार कुंज में 20 अक्तूबर को प्रात: मां दुर्गा की भव्य मूर्ति स्थापित की जाएगी। देवी पूजन यहां दशहरा तक होगा। देवी पूजन, छप्पन भोग एवं विशेष पूजन किया जाएगा। यहां देवी पूजा परंपरा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed