{"_id":"690e4b970351677a4800c1c1","slug":"preparations-for-board-exams-begin-mathura-news-c-369-1-mt11009-138338-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू
विज्ञापन
मथुरा। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की स्कीम जारी होने के बाद माध्यमिक स्कूलों में अगले माह से रिवीजन क्लास और मॉक टेस्ट शुरू कराए जाएंगे। इसका उद्देश्य छात्रों को परीक्षा के माहौल व पैटर्न से अवगत कराना और तैयारियों पर ध्यान देना है।
शिक्षक इस प्रक्रिया के माध्यम से छात्रों की समय प्रबंधन क्षमता और कमजोरियों का आकलन करेंगे। टेस्ट के बाद विशेष डाउट क्लियरिंग सेशन (संदेह निवारण सत्र) भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि छात्रों की गलतियों को सुधारा जा सके। हालांकि वर्तमान में स्कूल प्रबंधन पढ़ाई के दबाव के बीच छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान दे रहे हैं। उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ एक अनुशासित और नियमित दिनचर्या अपनाने की सलाह दी जा रही है। शिक्षकों का विशेष जोर छात्रों को मोबाइल और सोशल मीडिया से दूर रखने पर है।
शिक्षकों का मानना कि परीक्षा से पहले सोशल मीडिया ध्यान भटकाने का सबसे बड़ा कारण है। इससे छात्रों में तनाव बढ़ता है और पढ़ाई में भी मन नहीं लगता है। सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कृष्ण सारस्वत ने बताया कि वर्तमान में यह प्रक्रिया कुछ विद्यालयों में शुरू हो चुकी है और कुछ में अगले माह से शुरू की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वह बच्चों के स्क्रीन टाइम पर नजर रखें, ताकि वह अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित कर सकें।