फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Preparations complete for CM Yogi Adityanath visit to Mathura

Mathura: सीएम के आने की तैयारियां पूरी...डीएम और एसएसपी ने परखीं व्यवस्थाएं; तीन दिन नहीं होगी बिजली कटाैती

Fri, 15 Aug 2025 03:47 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 15 Aug 2025 03:47 AM IST
सार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा आ सकते हैं। इसको लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है।

विज्ञापन
Preparations complete for CM Yogi Adityanath visit to Mathura
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सीएम योगी आदित्यनाथ के आने की तैयारियां तेज हो गई हैं। बृहस्पतिवार को डीएम और एसएसपी ने वेटरनेरी कॉलेज में स्थित हेलिपैड का हाल जाना। साथ ही व्यवस्थाएं परखीं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सीएम योगी का हेलिकॉप्टर शनिवार सुबह करीब 10 बजे वेटरनेरी विवि में उतरेगा। इसके बाद वह कलेक्ट्रेट और एसबीआई चौराहे होते हुए जन्मभूमि पहुंचेंगे। वह यहां जन्मोत्सव पर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करेंगे। करीब 30 मिनट वह जन्मभूमि में रुकेंगे। उनके आगमन को लेकर जिले के आला अधिकारी बृहस्पतिवार सुबह से ही तैयारियों में जुटे रहे। 
विज्ञापन


डीएम चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार पहले वेटरनेरी विवि पहुंचे और हेलिपैड को देखा। इसके बाद जन्मभूमि परिसर में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नहीं होगी बिजली कटौती
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जिले में निर्बाध बिजली की आपूर्ति की जाएगी। 14 अगस्त को रात 12 बजे से 17 अगस्त की रात 12 बजे तक आपूर्ति में कोई कटौती नहीं होगी। इसके लिए विद्युत निगम ने कमर कस ली है। किसी भी फॉल्ट या अन्य समस्या के लिए निरंतर कंट्रोल रूम भी संचालित रहेगा।

मुख्य अभियंता विद्युत राजीव गर्ग ने बताया कि शासन के आदेश के अनुसार तीन दिन बिजली कटौती नहीं की जाएगी। 17 अगस्त को रात 12 बजे तक यह आदेश लागू रहेगा। इस दौरान लाइनों में आने वाले फाॅल्ट व अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए विद्युत निगम की टीमें 24 घंटे अलर्ट पर रहेंगी। शिकायतों के साथ ही टीम की निगरानी के लिए कैंट स्थित कार्यालय में एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रहेगा, जिसमें तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

इसके अलावा श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ही एक कंट्रोल रूम विद्युत निगम ने स्थापित कर अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की है। इसके साथ ही बृहस्पतिवार को मुख्य अभियंता ने टैंक चौराहे से श्रीकृष्ण जन्मस्थान तक निरीक्षण किया। उन्होंने रास्ते में पड़ने वाली विद्युत लाइनें, बॉक्स और पोल देखे। सभी पर विद्युत निगम द्वारा पहले ही प्लास्टिक लगाने का काम किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि निगम के अधिकारी भी लगातार भ्रमण करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed