{"_id":"6a441cf8946da8f3b1020ef4","slug":"preparations-campaign-prevent-accidents-on-expressway-mathura-news-c-412-1-mt21006-9374-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: एक्सप्रेसवे पर हादसों को रोकने के लिए विशेष अभियान की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: एक्सप्रेसवे पर हादसों को रोकने के लिए विशेष अभियान की तैयारी
विज्ञापन
मांट। यमुना एक्सप्रेसवे पर आए दिन हो रहे हादसों को रोकने के लिए जल्द हो ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए मंडलायुक्त और डीआईजी ने जाबरा टोल प्लाजा पर यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की और जरूरी दिशा निर्देश दिए।
मंगलवार को थाना राया क्षेत्र में बस और ट्रक की भिड़त में चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद जाबरा टोल पर हादसों को रोकने और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप और डीआईजी शैलेश पांडेय ने आरटीओ एवं यमुना एक्सप्रेसवे के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जीएम ब्रजराज आनंद सिंह बताया कि जो भी बसें नियमों की अनदेखी कर एक्सप्रेसवे पर दौड़ रही बसों, छतों पर भारी सामान को लेकर चलती बसों और ओवरलोड भारी वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के जीएम राजेंद्र भाटी ने बताया कि हादसों को रोकने के लिए एक्सप्रेसवे के चिह्नित ब्लैक स्पॉट्स और प्रमुख स्थानों पर हाई-स्पीड कैमरे लगाए गए हैं, ताकि तेज रफ्तार वाहनों पर नकेल कसी जा सके। इस मौके एजीएम भरत सिंह राठौर और मैनेजर देवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।