{"_id":"58f65a314f1c1b1b74472886","slug":"preparation-of-akshyatritiya-in-bankebihari-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाकुरजी के चंदन शृंगार को मंदिरों में तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाकुरजी के चंदन शृंगार को मंदिरों में तैयारी शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
Updated Tue, 18 Apr 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
अक्षय तृतीया के लिए तेज हुई तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय तृतीया पर्व के लिए वृंदावन के मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस पर्व पर चंदन शृंगार की झांकी लगाई जाती है। वर्ष में एक बार लगने वाली झांकी के दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़ते हैं।
वैशाख मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाए जाने वाले इस पर्व के लिए नगर के सप्त देवालयाें ठाकुर राधा दामोदर, राधारमण मंदिर, राधागोपीनाथ, राधामदनमोहन, राधागोविन्द, राधागोकुलानन्द, राधा श्याम सुंदर के साथ ठाकुर बांके बिहारी मंदिर और राधा वल्लभ मंदिर में तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर के सेवायतों ने ठाकुरजी को लगाए जाने वाले चंदन को घिसने का कार्य शुरू कर दिया है।
राधा दामोदर मंदिर के सेवायत कनिका गोस्वामी और कृष्णा गोस्वामी ने बताया कि अक्षय तृतीया पर गर्मी से राहत देते के लिए ठाकुरजी के शरीर पर यही चंदन का लेप लगाया जाता है। अक्षय तृतिया 29 अप्रैल को मनाई जाएगी।
विज्ञापन
बांकेबिहारी देंगे चरण दर्शन
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में वर्ष में एक बार होने वाले चरण दर्शन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अक्षय तृतीया पर बांकेबिहारी महाराज के चरण दर्शन होते हैं।
मंदिर के सेवायत रघु गोस्वामी ने बताया कि ये तिथि बसंत ऋतु के अंत और ग्रीष्म ऋतु के आगमन का पर्व है। आचार्य श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि नारद पुराण, मत्स्य पुराण आदि में इस तिथि के महत्व का विस्तृत उल्लेख मिलता है। किसी भी प्रकार के मुहूर्त के बिना भी इस तिथि पर कोई भी शुभ कार्य किया जाता है।