{"_id":"64ef8b051e674d8d6c057d77","slug":"preparation-in-the-day-brothers-wrists-decorated-at-night-mathura-news-c-29-1-mtr1015-127666-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: दिन में तैयारी, रात में सजाई भाइयों की कलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: दिन में तैयारी, रात में सजाई भाइयों की कलाई
Thu, 31 Aug 2023 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। रक्षाबंधन दो दिन होने के कारण बुधवार रात 9 बजे के बाद बहनों ने शुभ मुहूर्त देख भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। इससे पहले दिन में मिठाई और राखियां खरीदने के दौर चला। बाजारों में सुबह से रात तक भीड़ रही। त्योहार के मद्देनजर बहनें शाम तक मायके पहुंची और नौ बजे के बाद वाले मुहुर्त में राखी बांधकर परंपरा का निर्वहन किया। शुभ मुहूर्त बृहस्पतिवार सुबह 7.05 तक बताया गया है ऐसे में आज भी राखी बांधने का सिलसिला चलेगा।
श्रीजी पीठाचार्ज ज्योतिषाचार्य मनीष चतुर्वेदी ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार बुधवार रात को नौ बजे के बाद शुभ मुहूर्त है, जो बृहस्पतिवार सुबह 7.05 बजे तक रहेगा। इसके बाद पंचांग में ऐसा कोई मुहूर्त नहीं है, जिसके तहत रक्षाबंधन मनाया जा सके। यही कारण है कि अधिकतर घरों में रात को नौ बजे के बाद वाले मुहूर्त में बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। उधर, बाजारों में दिनभर खरीदारों की भीड़ रही।
उपहार विक्रेताओं, मिठाई और राखी की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। बहनों ने जहां भाइयों की पसंद वाली राखी खरीदी वहीं भाइयों ने भी बहनों की मनपसंद के उपहार खरीदे। रक्षाबंधन पर घेवर का विशेष महत्व है। घेवर विक्रेताओं के यहां भीड़ देखकर लगा कि शायद ही ऐसा कोई परिवार होगा जिसने खरीदारी न की हो। डायबिटीज वाले लोगों को लिए बाजार में शुगर फ्री घेवर भी उपलब्ध है। इसे खरीदने वालों की संख्या अच्छी खासी रही।
विज्ञापन
600 से 740 प्रति किलो बिका घेवर
रक्षाबंधन पर घेवर भी महंगाई के रंग में रंगा नजर आया। बड़ा घेवर 600 रुपये प्रति किलो और छोटा मलाई वाला घेवल 740 रुपये किलो के हिसाब से बिका।