फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Premier Aquatech Panthers and Lens Sports won the match

Mathura News: प्रीमियर एक्वाटेक पैंथर्स और लेंस स्पोर्ट्स ने जीता मैच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Premier Aquatech Panthers and Lens Sports won the match
मथुरा। सीपी क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेलते खिलाड़ी। - फोटो : mathura
मथुरा। सीपी क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट अकेडमी फॉर एक्सीलेंस द्वारा किड्स प्रीमियर लीग सीजन-2 (केपीएल) में रविवार को दो मैच खेले गए।
विज्ञापन

पहला मैच प्रीमियर एक्वाटेक पैंथर्स और बलदेव ब्लास्टर के बीच खेला गया। प्रीमियर एक्वाटेक पैंथर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बलदेव ब्लास्टर ने 18 ओवर में 97 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रीमियर एक्वाटेक टीम ने 13 ओवर में 6 विकेटों के नुकसान पर 98 रन बना कर मैच जीत लिया। प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड तनिष्क तोमर को दिया गया।

दूसरा मैच लेंस स्पोर्ट्स और शिवांक स्पोर्ट्स मेरठ के मध्य खेला गया। लेंस स्पोर्ट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इसमें 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाए। टीम में आयुष्मान यादव ने 72 रन और अर्नव राज जादौन ने 67 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवांक स्पोर्ट्स मेरठ टीम 20 ओवर 115 रन ही बना सकीं। लेंस स्पोर्ट्स टीम ने 122 रन से मैच जीत लिया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार आयुष्मान यादव को दिया गया। मैच में मोहित सैनी, अजय सैनी, पंकज शर्मा, गणेश शर्मा, बांकेबिहारी सारस्वत, मोहित, कैलाश सोलंकी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed