{"_id":"67a65f612201759937031020","slug":"pregnant-daughter-in-law-and-mother-in-law-die-in-accident-mathura-news-c-369-1-mt11002-124861-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: दुर्घटना में गर्भवती बहू और सास की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: दुर्घटना में गर्भवती बहू और सास की मौत
विज्ञापन
सुषमा का फाइल फोटो
- फोटो : mathura
मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र स्थित बाईपास पर शुक्रवार सुबह शादी से लौटते कार सवारों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में गर्भवती महिला और उनकी सास की मौत हो गई। जबकि पति समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो वृद्धों को जयपुर रेफर किया है।
गोवर्धन थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि डीग के शहर कोतवाली स्थित अऊगेट मोहल्ला निवासी गगन सिंह की पत्नी सुषमा की छोटी बहन सुधा की सादाबाद में शादी थी। बृहस्पतिवार को बहन की शादी में शामिल होने लिए सुषमा (25), पति गगन, सास मीरा (52), बेटा हार्दिक, फुफेरे ससुर मान सिंह और फुरेरी सास सत्तो के साथ कार से सादाबाद के लिए निकले। शुक्रवार की सुबह सभी लोग लौट रहे थे।
अड़ींग बाईपास स्थित गांव जमुनावता के पास कार में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में सुषमा और उनकी सास मीरा की मौत हो गई। जबकि गगन, बेटा हार्दिक, ससुर मानसिंह, सास सत्तो देवी घायल हो गए। गंभीर हालत होने पर मान सिंह और सत्तो को परिजन जयपुर ले गए। गगन ने बताया कि उनका विवाह 8 फरवरी 2019 को हुआ था।
विज्ञापन
सुषमा थीं गर्भवती
पोस्टमार्टम हाउस पर पति गगन ने बताया कि उनका पांच साल का बेटा है। वर्तमान में उनकी पत्नी सुषमा गर्भवती थीं। इस कारण ही वह अपने साथ अन्य लोगों को भी ले गए थे। ताकि शादी समारोह या लौटते समय उसकी पत्नी को कोई परेशानी हो तो मां, दादी उसे संभाल सकें।