{"_id":"66c5014e677f3fa2c008d6b7","slug":"prateek-and-ajit-filed-nomination-for-the-post-of-block-chief-mathura-news-c-29-1-mtr1013-276966-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: प्रतीक व अजीत ने भरे ब्लाॅक प्रमुख पद के लिए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: प्रतीक व अजीत ने भरे ब्लाॅक प्रमुख पद के लिए नामांकन
विज्ञापन
बलदेव। बलदेव ब्लाॅक प्रमुख के पद पर नामांकन भरने के दौरान मंगलवार को ब्लाॅक परिसर पर भीड़ रही। बड़ी संख्या में अधिकारियों सहित पुलिस बल व पीएसी तैनात रही।
रालोद जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर के पुत्र चौ. प्रतीक सिंह भरंगर ने सर्वप्रथम ब्लाॅक प्रमुख पद पर अपना नामांकन भरा। गांव नगला रतिया, पचावर निवासी प्रतीक ने दो सेट में अपना पर्चा भरा। इसके बाद अजीत सिंह निवासी नगला डोम-सैदपुर ने पर्चा भरा। उपनिर्वाचन अधिकारी मनोज चतुर्वेदी ने दोनों के नामांकन पत्र स्वीकार किए। इस दौरान दोनों के प्रस्तावक मौजूद रहे। एआरओ मनोज चतुर्वेदी ने बताया जांच में प्रतीक भरंगर व अजीत सिंह के पर्चे सही पाए गए हैं।
बताया कि आज नाम वापसी होगी। यदि किसी एक ने नाम वापस ले लिया तो एक का चुनाव निर्विरोध हो जाएगा, नाम वापसी नहीं हुई तो 22 अगस्त को सुबह 10 से 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना कराकर परिणाम घोषित किया जाएगा। एसडीएम राजकुमार भास्कर, सीओ भूषण वर्मा, बीडीओ नेहा रावत, थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह मुस्तैद नजर आए। इस दौरान विधायक पूरन प्रकाश, चेयरमैन डॉ. मुरारी अग्रवाल, रामवीर भरंगर, राजकुमार तोमर, यतेंद्र सिकरवार, अनिल भरंगर, योगेश गौतम, भिक्की सिंह छौंकर, देवेंद्र पहलवान, वीरपाल भरंगर आदि मौजूद रहे।