{"_id":"6962b65b0d30f45c26031c1d","slug":"prabhupadas-life-is-an-inspiration-for-all-humanity-mohan-bhagwat-mathura-news-c-161-1-mt11010-101229-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभुपाद का जीवन संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत: मोहन भागवत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभुपाद का जीवन संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत: मोहन भागवत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत शनिवार सुबह वृंदावन चंद्रोदय मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर में विराजमान राधा वृंदावन चंद्र के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ के संस्थापकाचार्य श्रील प्रभुपाद का संपूर्ण जीवन मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों और भगवद्गीता के सार्वभौमिक संदेश को विश्वभर में पहुंचाकर मानव समाज को नई दिशा प्रदान की।
इसके बाद संघ प्रमुख ने अक्षय पात्र फाउंडेशन की ओर से पोषित विद्यालय के विद्यार्थियों को मध्याह्न भोजन प्रसाद वितरित किया। उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें शिक्षा, संस्कार और सेवा के महत्व से अवगत कराया। उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संघ और चंद्रोदय मंदिर से जुड़े भक्तों का उद्देश्य केवल धार्मिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, संस्कारयुक्त शिक्षा, सेवा और सामाजिक समरसता के माध्यम से भारत को दोबारा विश्व के आध्यात्मिक केंद्र के रूप में प्रतिष्ठित करना है।
चंद्रोदय मंदिर के जनसंपर्क प्रमुख भरतर्षभा दास ने बताया कि संघ प्रमुख ने मंदिर में दर्शन के बाद श्रील प्रभुपाद के विग्रह पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। चेयरमैन मधु पंडित दास और अध्यक्ष चंचलापति दास ने उन्हें श्रील प्रभुपाद द्वारा रचित भगवद्गीता यथारूप के विभिन्न संस्करणों का अवलोकन कराया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन चंद्रोदय मंदिर के प्रतिरूप का भी अवलोकन किया। चंचलापति दास ने चंद्रोदय मंदिर की भव्य वास्तुकला, अद्वितीय संरचना और इसके पीछे निहित आध्यात्मिक उद्देश्य के विषय में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर संघ के सुरेश सोनी, बड़े दिनेशजी, डाॅक्टर कृष्ण गोपाल, महेंद्र, धर्मेंद्र, डाॅ. हरीश रौतेला, पारस पार्थ, अजय सिकरवार, प्रेम शंकर वैद्य आदि उपस्थित रहे।