{"_id":"69e29939f2531eb71506e5ea","slug":"power-supply-disrupted-for-9-hours-due-to-monkeys-antics-mathura-news-c-161-1-vrn1004-102414-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बंदर की उछलकूद से 9 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बंदर की उछलकूद से 9 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप
विज्ञापन
वृंदावन। रंगजी बगीचा क्षेत्र में शुक्रवार को उस वक्त हलचल मच गई जब बिजलीघर का सिस्टम अचानक क्षतिग्रस्त हो गया। इस तकनीकी खराबी के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति करीब 9 घंटे तक पूरी तरह ठप रही। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न होने से जहां स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल हो गया, वहीं देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रंगजी बगीचा बिजलीघर पर शुक्रवार सुबह करीब पौने ग्यारह बजे अचानक बिजली गुल हो गई। शुरुआत में लोगों को लगा कि यह सामान्य कटौती है, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हुई। चिलचिलाती धूप में घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए। एसी, कूलर और पंखे शोपीस बनकर रह गए। बिजली संकट से जूझ रहे लोगों ने जब बिजलीघर के शिकायत नंबरों पर संपर्क करने की कोशिश की, तो वहां से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजलीघर का फोन लगातार बजता रहा लेकिन किसी ने उठाया नहीं। रात करीब साढ़े आठ बजे सुचारू हो सकी। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
एसडीओ संदीप वाष्र्णेय ने बताया कि बिजलीघर के विद्युत सिस्टम पर एक बंदर के कूदने की वजह से तकनीकी खराबी आई थी। एक्सईएन टेस्ट की देखरेख में मरम्मत का कार्य किया गया।