Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   power, minister, shrikant sharma, shaheed jitendra, mathura

जितेन्द्र कुमार का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा

Tue, 07 Jul 2020 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
power, minister, shrikant sharma, shaheed jitendra, mathura
शहीद सिपाही जितेंद्र के परिजनों को एक करोड़ रुपए का चेक सौंपते ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : MATHURA
मथुरा। प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने बरारी के शहीद हुए पुलिसकर्मी जितेन्द्र पाल के घर जाकर परिजनों को प्रमाण पत्र देते हुए कहा कि जितेन्द्र का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा। अपराधी यथाशीघ्र सलाखों के पीछे होंगे। प्रदेश सरकार एवं पुलिस अपराधियों के पीछे लगी हुई है।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जितेन्द्र पाल ने कानून व्यवस्था को बनाये रखने एवं अपराधियों से संघर्ष करते हुए अपने प्राणों का न्योछावर किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा 1 करोड़ की आर्थिक सहायता दी गई है। जिसमें 50 लाख रुपये उनकी माता श्रीमती रानी देवी एवं 50 लाख उनके पिता तीर्थपाल को मिले हैं। इस दौरान उपस्थित जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने अवगत कराया कि 50-50 लाख रुपये का भुगतान ई-पेमेन्ट के माध्यम से 06 जुलाई 2020 को किया गया है।
विज्ञापन

जिसका प्रमाण पत्र ऊर्जामंत्री द्वारा उनके माता-पिता को दिया गया है। उन्होंने बताया कि जितेन्द्र पाल बिकरू तहसील बिलौर थाना चौबेपुर कानपुर नगर में बदमाशों से मुठभेड़ करते हुए शहीद हुए थे। उनके बलिदान को सदैव याद रखा जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक बल्देव पूरन प्रकाश, गोवर्धन विधायक ठाकुर कारिन्दा सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर, डिप्टी कलक्टर राजीव उपाध्याय, तहसीलदार सदर नीरज शर्मा, सीओ रिफाइनरी जितेन्द्र सिंह सहित अन्य लोगों ने भी शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिवार को सांत्वना प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed