फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Power cut for hours in the name of maintenance and fault correction

Mathura News: मेटीनेंस एवं फाल्ट सही करने के नाम पर घटों तक बिजली गुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Power cut for hours in the name of maintenance and fault correction
कोसीकलां। भीषण उमस के बीच बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। बुधवार को मेंटीनेंस एवं फाल्ट सही करने के नाम पर घटों तक आपूर्ति बाधित रही। ट्रिपिंग होने से लोग परेशान रहे। शाम को देहली गेट पर फेस उड़ जाने से मुहर्रम के मुस्लिम बस्तियों में अंधकार पसरा रहा। एसटीडब्लू फीडर की ओसीबी खराब होने से 9 गांवों की दो घटें तक बंद रही।
विज्ञापन


बारिश के बाद भीषण उमस शुरू होने से नगरीय क्षेत्र के उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति पटरी से उतर गई है। फीडर ओवरलोड हो रहे हैं। इसकी वजह से हर पांच से 10 मिनट पर लाइन ट्रिप करने लगी। बुधवार को सुबह करीब पौने 11 बजे अचानक जेई अनूप गौड ने नंदगांव रोड पर सड़क चौडीकरण का काम होने की वजह से दो घंटे आपूर्ति बंद रहने का मैसेज डाल दिया। जिससे लोग गर्मी में बिलबिला गए।
विज्ञापन


इसके बाद आपूर्ति एक बजे शुरू हुई तो ओवरलोडिंग के चलते ट्रिपिंग की समस्या शुरू हो गई। मीना नगर में फेस उड़ने से बिजली बंद रही। गांगवान में तार टूटने से ढ़ाई घंटे तक बिजली बंद रही। इसके अलावा 15 मिनट तक 33 केवी सप्लाई बंद रही। कमला नगर में वोल्टेज के अतार-चढ़ाव के चलते उपभोक्ता परेशान रहे। एसटीडब्लू फीडर की ओसीबी में खराबी आने से दो घंटे तक 9 गांवों की सप्लाई ठप रही। उपभोक्ता नीरज अग्रवाल, राजदीप सिंह, राधारमन का कहना था कि अधिकारी मनमाना रवैया अपनाएं हुए है। जब मन करें मैसेज डालकर आपूर्ति को बंद कर देते है। एसडीओ सर्वज्ञ श्रीवास्तव का कहना था कि बेहतर आपूर्ति के प्रयासरत हैं। फाल्ट सही करने के लिए आपूर्ति बंद हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



लाइनमैनों की संख्या में इजाफा नही

कोसीकलां। नगर के चार फीडरों पर होने वाले फाल्ट सही करने के लिए दो शिफ्टों में 7 और रात्रि में मात्र एक लाइनमैन है, जो कि नाकाफी है। उपभोक्ताओं का आरोप है अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी लाइनमैनों की संख्या नही बढ़ाई गई। इससे फाल्ट समय पर सही नही हो पा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed