{"_id":"6939c07c747255c5a5087cd4","slug":"potholes-on-smart-city-roads-are-causing-vehicles-to-overturn-mathura-news-c-29-mtr1013-492493-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: स्मार्ट सिटी की सड़कों पर गड्ढों से पलट रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: स्मार्ट सिटी की सड़कों पर गड्ढों से पलट रहे वाहन
विज्ञापन
वृंदावन। नगर निगम द्वारा नगर के प्रवेश मार्गों पर करोड़ों रुपये से सड़कों का निर्माण और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। वहीं नगर के आंतरिक भाग की सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं। मंदिरों और आश्रमों को जाने वाले मार्गों में गहरे गड्ढे हो गए हैं। पथ प्रकाश की व्यवस्था न होने पर इन गड्ढों में आए दिन वाहन पलट रहे हैं और श्रद्धालु चोटिल हो रहे हैं।
नगर निगम मथुरा मार्ग, छटीकरा मार्ग, पानीगांव संपर्क मार्ग के निर्माण और उनके सौंदर्यीकरण पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है जबकि व़ृंदावन जोन कार्यालय से टटिया स्थान, कात्यायनी मंदिर को जाने वाले मार्ग पर पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से दो तीन फीट गहरे गड्ढे हो रहे हैं। यही हाल रंगजी मंदिर के नगला मार्ग, वाल्मीकि बस्ती, पत्थरपुरा रोड, ज्ञानगुदड़ी मार्ग, गोशाला नगर मार्ग पर इंटर लॉकिंग टाइल्स से बने मार्ग खस्ताहाल हो गए हैं। प्रमुख मार्ग पर गड्ढों के कारण वाहन पलट रहे हैं, इसमें सवार श्रद्धालु प्रतिदिन चोटिल हो रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पार्षद शशांक शर्मा ने बताया कि टटिया स्थान मार्ग का प्रस्ताव पास होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक ने बताया कि नगर आयुक्त ने जहां भी मार्ग खराब है, उनकी मरम्मत करने और निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए हैं। टटिया स्थान मार्ग को लेकर भी समीक्षा की गई। जल्द ही इस मार्ग का निर्माण कार्य शुरू होगा।