फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Postmortem report of young man in Mathura reveals shocking facts

UP: सड़क पर मिली लहूलुहान लाश...पास पड़ा था तमंचा, चोट के सात निशान, पोस्टमार्टम से खुलासा; नहीं हुई हत्या

Fri, 07 Nov 2025 09:54 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 07 Nov 2025 09:54 PM IST
सार

सड़क पर युवक का शव मिलने के बाद परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा था। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते जाम लगा दिया था। मामले में पुलिस ने जांच की तो चाैंकाने वाला खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Postmortem report of young man in Mathura reveals shocking facts
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में राजा निवासी युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी। परिजन का आरोप था कि गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे की मदद से दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। पूछताछ और जांच के बाद मामले का खुलासा हो गया। शुक्रवार को फोरेंसिक टीम ने ट्रैक्टर से नमूने लिए और जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मांट-डांगोली मार्ग पर कब्रिस्तान के समीप मांट राजा के जाटव मोहल्ला निवासी अक्कू उर्फ जगदीश का शव लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा मिला था। मौके से पुलिस ने एक तमंचा भी बरामद किया था। इससे परिजन को अंदेशा था कि युवक को हत्या गोली मारकर की गई है। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। शुक्रवार को जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो मामले का खुलासा और पुष्ट हो गया। युवक की हत्या नहीं सड़क दुर्घटना में मौत हुई है।
विज्ञापन


सीओ मांट आशीष शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के सिर पर सात चोट आई हैं। इसमें तीन घाव, तीन रगड़न और एक गुम चोट आई है। शरीर में कोई भी बुलेट नहीं मिली है। परिजन की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया गया है। मौके पर मिला तमंचा मृतक का बताया जा रहा है। इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed