फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   postmaster kidnapped and murdered due to feud

Mathura News: रंजिश में की थी पोस्टमास्टर की अपहरण के बाद हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
postmaster kidnapped and murdered due to feud
मथुरा। कोसीकलां के गांव कामर के रहने वाले ब्रांच पोस्टमास्टर रामवीर सिंह के हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस 5 टीमें दो हत्यारोपी की पहचान होने के बाद उनकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस ने छह दिन में तकरीबन 900 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। हरियाणा के कई शहरों में दबिश दीं। पुलिस दोनों हत्यारोपियों के नजदीक पहुंच गई है। दूसरी ओर, शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

शेरगढ़ के गांव अगरयाला डाकघर में ब्रांच पोस्टमास्टर रामवीर सिंह का 9 फरवरी की सुबह कार सवार युवकों ने गांव के बंबे के पास से अपहरण कर लिया था। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा भी किया मगर वह भाग निकले। दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज घटना के बाद से ही पुलिस टीमें रामवीर की तलाश में लगी हुई थीं। शुक्रवार को रामवीर का अधजला शव हरियाणा के पलवल में मिला था। मृतक की पत्नी को पहले यकीन नहीं हुआ, लेकिन अंगूठी व पैर पर मिले निशान से शिनाख्त कर ली गई। रामवीर के भाई अजीत ने भी पहचान की। इसके बाद शाम को गांव में ही गमगीन माहौल में रामवीर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

एसपीआरए सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि हत्यारोपी रामवीर की भांजी को फुसलाकर ले जाने वाला भारत तेवतिया है। उसने अपने साथी अजीत और अन्य के साथ मिलकर हत्या की है। उनकी तलाश के लिए पुलिस ने शेरगढ़ से हरियाणा तक के 900 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। हत्यारोपियों के खिलाफ साक्ष्य एकत्रित किए हैं। अलावलपुर, पलवल निवासी भारत व रंजीत के खिलाफ शेरगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। भारत ने रंजिश के चलते रामवीर की अगवा करके हत्या की है। पुलिस हत्यारोपियों के काफी नजदीक पहुंच गई है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed