फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Post office employees are working in the shadow of fear

Mathura News: डर के साए में कार्य कर रहे डाकघर के कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Post office employees are working in the shadow of fear
मथुरा। कोसीकलां में जर्जर डाकघर का भवन। - फोटो : mathura
कोसीकलां (मथुरा)। अग्रसेन मार्ग पर स्थित डाकघर का भवन इस कदर जर्जर हो चुका है कि यहां कार्यरत कर्मचारी रोजाना डर के साए में काम करने को विवश हैं। छत का प्लास्टर जगह-जगह से टूटकर गिर रहा है। यहां कभी भी हादसा होने का डर बना हुआ है। भवन को देखकर ऐसा लगता कि किसी खंडहरनुमा स्थान पर आ गए हों। इसके बावजूद शासन-प्रशासन ने अब तक भवन की मरम्मत या पुन: निर्माण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन

डाकघर की इमारत का निर्माण करीब 30 वर्ष पूर्व हुआ था और तब से अब तक यहां कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया गया। डाकघर में पोस्ट मास्टर, सहायक पोस्ट मास्टर समेत 6 कर्मचारी कार्यरत हैं। डाकघर को देखकर ऐसा लगता है कि किसी खंडहरनुमा इमारत में आ गए हों। कई बार शासन को पत्र भेजकर भवन की मरम्मत की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारियों का कहना है कि यहां बैठने तक की उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे कामकाज लगातार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से इस भवन का तत्काल सर्वे कराकर मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन


वर्जन
डाकघर के जर्जर होने की जानकारी मिली है। इसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। जल्द ही यहां मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
- विजेंद्र, प्रवर डाक अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed