{"_id":"64ff61e7f45e1ac7af06cb64","slug":"porch-collapses-in-ambakhar-family-saved-mathura-news-c-369-1-mt11001-226-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: अंबाखार में बरामदा गिरा, परिवार बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: अंबाखार में बरामदा गिरा, परिवार बचा
विज्ञापन
मथुरा। बरसात के कारण जर्जर भवन धड़ाधड़ गिर रहे हैं। बीते दिन मथुरा-वृंदावन में दो मकान गिर गए। सोमवार को अंबाखार में एक मकान का बरामदा धराशायी हो गया। इस दौरान परिवार के पांच सदस्य घर में मौजूद थे, गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
स्वतंत्रता दिवस की शाम वृंदावन में बिहारीजी मंदिर के निकट मकान का जर्जर छज्जा गिरने से पांच लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद हरकत में आए नगर निगम ने जर्जर मकानों का सर्वे कर स्वामियों को नोटिस देने की कार्रवाई शुरू की। इस प्रक्रिया में अब तक 105 लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। मथुरा क्षेत्र मेंं दिए नोटिस की संख्या करीब 87 है। वृंदावन में दो भवनों को नगर निगम द्वारा गिराया भी गया है। इसके बाद नगर निगम ने चुप्पी साध ली। फिर बरसात शुरू होती ही जर्जर मकान गिरने लगे हैं। रविवार को बिहारीजी मंदिर के निकट एक दीवार गिर गई और मथुरा में चौबियापाड़ा में एक जर्जर मकान का हिस्सा ढह गया था। सोमवार को जनरलगंज क्षेत्र स्थित अंबाखार में रामस्वरूप माहौर के मकान का बरामदा गिर गया।
मथुरा-वृंदावन में जर्जर भवनों को लेकर 105 नोटिस जारी किए गए हैं। अधिकतर भवनों में मकान मालिक और किराएदारों के बीच विवाद हैं। किराएदार काबिज हैं, जो भवनों को खाली करने को तैयार नहीं है। इन सभी के मामले कोर्ट में विचाराधीन है। ऐसी स्थिति में नगर निगम अपनी ओर से किसी भी भवन को बगैर खाली कराए गिरा नहीं सकता है। -एसपी मिश्रा, महाप्रबंधक निर्माण,नगर निगम
विज्ञापन
नगर निगम 7 और जर्जर मकान चिह्नित किए
वृंदावन। बांकेबिहारी मंदिर के पास जर्जर भवनों की दीवार और छज्जे गिर रहे हैं, लेकिन श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए ठोस कदम उठाने के बजाय नगर निगम सिर्फ सर्वे और नोटिस देने तक ही सीमित है। मंदिर के पास दुसायत मोहल्से में 15 अगस्त को जर्जर मकान की मुुंडेर और छज्जा गिरने से पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इसके बाद दस सितंबर को बांकेबिहारी मंदिर जाने वाले मार्ग पर जुगलघाट क्षेत्र में मकान की दीवार गिर गई। इसके बावजूद नगर निगम द्वारा ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। नगर निगम के निर्माण विभाग के जेई अरुण कुमार ने बताया कि अभी तक वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर, दुसायत, पत्थरपुरा, टटिया स्थान, संत काॅलोनी में 28 मकान चिह्नित किए हैं। इन सभी मकान मालिकों को नोटिस देकर 7 दिनों में स्वत: गिरासू हिस्से को हटाने के निर्देश दिए हैं। पिछले सात दिनों में सात और जर्जर मकान चिह्नित किए हैं। ये मकान छीपी गली, संत काॅलोनी एवं पत्थरपुरा में हैं।