फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Pontoon bridge broken

Mathura News: यमुना में बढ़ा जलस्तर, टूटा पंटून पुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Pontoon bridge broken
वृंदावन। मांट को वृंदावन से जोड़ने वाला पंटून पुल यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद टूट गया। इससे कई दर्जन गांवों के लोगों का संपर्क कट गया है इससे उन्हें आवाजाही में परेशानी होगी।
विज्ञापन

केसीघाट के पास बना पुल सोमवार को अचानक बढ़े पानी का बेग झेल नहीं पाया और टूट गया, जिसे ठेकाकर्मी ने एहतियात हटा लिया। इस मार्ग से मांट जाने वाले लोगों की काफी तादाद है। यमुना के उस ओर रहने वाली जहांगीरपुर, बेगमपुर, डांगोली की आबादी का रोजाना वृंदावन किसी न किस कार्य से आना जाना होता है। बड़ी संख्या में दूधिया इसी पुल से होकर वृंदावन आते हैं। उस पार खेती करने वाले किसान भी मंडी आने के लिए इसी पुल का इस्तेमाल करते हैं, वहीं श्री महालक्ष्मी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी बहुत है। देवरहा बाबा आश्रम घाट पर बना पुल अभी मौजूद है जिसे जल स्तर बढ़ने पर हटा लिया जाएगा, अब उस पार जाने के लिए लोग स्टीमर या नाव का सहारा ले रहे हैं। पुल टूटने के बाद स्टीमर चलने लगे। दूसरा मार्ग पक्के पुल से पानीगांव होकर है जोकि यमुना के किनारे रहने वालों के लिए मुफीद नहीं है, दूरी अधिक हो जाती है। पानी का जलस्तर यही रहा या बढ़ा तो समस्या बनी रहेगी, जलस्तर कम होने के बाद ही पुल बनने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed