{"_id":"6786b486afc21eefba090776","slug":"polytechnic-students-will-get-employment-along-with-skills-mathura-news-c-369-1-mt11007-123689-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पॉलीटेक्निक के विद्यार्थियों को स्किल संग रोजगार भी मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पॉलीटेक्निक के विद्यार्थियों को स्किल संग रोजगार भी मिलेगा
विज्ञापन
मथुरा। राजकीय आईटीआई की तरह अब राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में भी विद्यार्थियों को कौशल सीखने के साथ ही रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्हें नौकरी के लिए ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा। यह संभव होगा टाटा टेक्नोलॉजीज इंस्टीट्यूट के सहयोग से।
राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि कुछ माह पहले टाटा ग्रुप की ओर से कुछ सदस्य कॉलेज में एक्सीलेंस सेंटर बनाने के लिए सर्वे करने आए थे। यहां 1800 वर्ग फीट जगह में सेंटर बनेगा। इसमें आधुनिक मशीनें स्थापित होंगी। इसमें विद्यार्थियों को वर्तमान की समय की जरूरत को देखते हुए ऐसे कौशल सिखाए जाएंगे, जिन्हें सीखने के बाद छात्र-छात्राओं को नौकरी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
टाटा ग्रुप की ओर से जो स्किल्स कोर्स शुरू होंगे, उनमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को चिह्नित कर रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा। राजकीय कॉलेजों में अब भी पुराने पैटर्न पर पढ़ाई हो रही है, जबकि उद्योग क्षेत्र के लिए ऐसे पाठ्यक्रम व पढ़ाई ज्यादा कारगर साबित नहीं है। तकनीकी पाठ्यकमों में बदलाव और नए कोर्स की शुरुआत करना जरूरी है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल से जुड़े होंगे नए कोर्स
पॉलीटेक्निक संस्थान में टाटा इंस्टीट्यूट के सहयोग से सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल के कोर्स शुरू होंगे। इन कोर्स के साथ ही नई लैब भी बनाई जाएगी। विद्यार्थियों को नियमित रूप से प्रैक्टिकल करना होगा। यहां टाटा इंस्टीट्यूट कार्यशाला भी चलाएगा।