फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   polytechnic paper cancle in mathura

पॉलिटेक्निक गणित की परीक्षा फिर निरस्त

Thu, 26 May 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Thu, 26 May 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
polytechnic paper cancle in mathura
सुबह पेपर के लिए पहुंचे छात्रों ने जानकारी मिलने पर किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
पेपर लीक होने के कारण निरस्त की गई पॉलिटेक्निक एप्लाइड मैथ की परीक्षा 26 मई को एक बार फिर निरस्त कर दी गई। बोर्ड स्तर से सुबह आए आदेश के बाद परीक्षा के लिए पहुंचे छात्रों को इसकी जानकारी मिली। इस पर छात्र आक्रोशित हो गए और उन्होंने दोबारा पेपर लीक होने की आशंका जताते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर हंगामा कर रहे छात्र भाग गए। पीएमवी पॉलिटेक्निक के प्राचार्य एके पांडेय ने पेपर लीक की बात से अनभिज्ञता जाहिर की है।   
विज्ञापन


बता दें कि 16 मई होने वाली पॉलिटेक्निक प्रथम वर्ष की एप्लाइड मैथ की परीक्षा फरह के कालेज से पेपर लीक होने के बाद निरस्त कर दी गई थी। इसके बाद प्राविधिक शिक्षा परिषद ने 26 मई की तारीख नियत की। गुरुवार को सुबह की पाली में आठ बजे से परीक्षा होनी थी। इसके लिए वृंदावन स्थित परीक्षा केंद्र पर दूर दराज शहरों और गांवों से छात्र सुबह छह बजे ही एकत्रित होने लगे। स्थानीय छात्र सात बजे तक कालेज पहुंचे। इस दौरान कालेज प्रबंधन ने पेपर निरस्त होने की जानकारी छात्रों को दी।
विज्ञापन


इस पर मायूसी के बाद कुछ छात्र तो अपने घरों को लौट गए लेकिन कुछ छात्रों ने व्यवस्थाओं को जिम्मेदार ठहराते हुए और पेपर लीक होने की आशंका जताते हुए हंगामा किया। छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए मथुरा-वृंदावन मार्ग पर जाम लगा दिया। हालांकि सुबह मार्ग पर वाहनों की संख्या कम थी। हंगामे को देखकर कालेज प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर चेतक टीम को देखकर छात्र भाग गए। छात्र नेता यश ठाकुर, नवीन, शिवा, मोहन कुमार ने कालेज प्रबंधन पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। छात्रों ने कहा कि 25 मई को एप्लाइड फिजिक्स के पेपर की तिथि की सही जानकारी न मिलने के कारण कई छात्र पेपर से वंचित रह गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पीएमवी पॉलिटेक्निक के प्राचार्य एके पांडेय ने बताया कि प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव एसके सिंह की ओर से कालेज कार्यालय में गुरुवार सुबह पांच बजे मेल कर परीक्षा निरस्त करने की जानकारी दी गई। तड़के तीन बजे उनके मोबाइल पर पेपर निरस्त और मेल चेक करने का मैसेज भेजा गया। मेल में लिखा है कि 25 मई को शाम 6:30 बजे हुई परीक्षा समिति की बैठक में परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद सुबह छात्रों को जानकारी दे दी गई। प्राचार्य ने पेपर लीक के मामले में अनिभिज्ञता जाहिर की है। बताया कि गुरुवार को 788 छात्र-छात्राओं को पेपर देना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed