फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   politics should not be played on jawahar bagh and kairana

जवाहर बाग, कैराना पर सियासत नहीं होनी चाहिए: अखिलेश

Mon, 13 Jun 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 13 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
politics should not be played on jawahar bagh and kairana
मथुरा में सीएम अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भाजपा पर खूब बरसे। पहले जवाहर बाग और फिर कैराना  के मुद्दे पर भाजपा नेताओं को घेरा और कहा कि इस समय भाजपा के पास कोई मुद्दा तो है नहीं लिहाजा जवाहर बाग और कैराना के बहाने प्रदेश का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन


पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कैराना में किसी हिंदू परिवार ने पलायन नहीं किया है। भाजपा के नेता जो नाम गिना रहे हैं, वह तो कई साल पहले चले गए थे। हमने पूरी जांच करा ली है। कोई परिवार पंद्रह साल पहले चला गया था तो कोई बीस साल पहले। अब इस मामले को उठाने का क्या मतलब है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा प्रदेश में माहौल बिगाड़ने की साजिश रच रही है। ऐसे में सभी को सावधान रहना होगा।
विज्ञापन


 जवाहर बाग जैसे मुद्दे पर सियासत कतई नहीं होनी चाहिए थी। इस प्रकार के मामलों को चुनावी मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि मुद्दा बनाएंगे भी क्या। भाजपा पर कुछ है भी तो नहीं। जनता के लिए काम कुछ किया नहीं है। फिर उनके बीच कैसे जाएंगे। लिहाजा समाज को तोड़ने वाले मुद्दे बनाकर जनता को लड़ाने की साजिश रची जा रही है जिसे प्रदेश सरकार नहीं होने देगी। केंद्र सरकार भी सिर्फ बातें कर रही है कोई काम तो आज तक हुआ नहीं है। जनता को अभी तक क्या मिला है। अब तो पब्लिक भी पूछने लगी है कि आखिर वो अच्छे दिन कब आएंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed