फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Policeman arrested for taking bribe of Rs 10,000, suspended

Mathura News: पुलिसकर्मी 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Policeman arrested for taking bribe of Rs 10,000, suspended
बलदेव/महावन। बलदेव थाने का एक सिपाही मंगलवार को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आगरा से आई एंटी करप्शन सेल ने सिपाही को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ इंस्पेक्टर पूजा शर्मा की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। उधर, एसपी देहात ने आरोपी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


बलदेव थाने की अरतौनी पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही संतोष कुमार 2018 बैच का है। विशंभर निवासी भरतिया ने उसके खिलाफ एंटी करप्शन सेल आगरा में 22 सितंबर को शिकायत की थी। आरोप था कि सिपाही संतोष कुमार लाइसेंस होने के बावजूद खनन नहीं करने दे रहा है और इसकी एवज में दस हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है। इस पर एंटी करप्शन सेल ने सिपाही को रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई।
विज्ञापन


मंगलवार को टीम बलदेव पहुंची। शिकायतकर्ता विशंभर को बुलाया और उससे सिपाही को फोन कराया गया। सिपाही संतोष रिश्वत के दस हजार रुपये लेने पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस पहुंचा तो विशंभर ने उसे रसायन लगे नोट पकड़ा दिए। सिपाही ने रकम को जेब में रख लिया। इसी दौरान इशारा मिलते ही टीम ने सिपाही को रंगे हाथों दबोच लिया। उससे दस हजार रुपये की रकम भी बरामद कर ली गई। इसके बाद टीम उसे महावन थाने लेकर पहुंची और वहां लंबी पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन







बलदेव थाने पर मची खलबली

सिपाही संतोष कुमार को एंटी करप्शन सेल द्वारा गिरफ्तार किए जाने की सूचना पर बलदेव थाने में खलबली मच गई। अन्य स्टाफ तरह-तरह की बातें करने लगा। इधर, चर्चा है कि थाने का अन्य स्टाफ भी रिश्वत बाजी के खेल में शामिल था। एसएसपी स्तर से अन्य स्टाफ की भी जांच कराने की तैयारी कर ली गई है।





अवैध रूप से होता है मिट्टी का खनन

महावन, बलदेव इलाके में अवैध रूप से मिट्टी के खनन का काम जोरों से चल रहा है, जिम्मेदार विभाग इसकी ओर ध्यान नहीं देते। दिन और रात में मिट्टी से भरे ट्रैक्टर सड़कों पर फर्राटा भरते नजर आते हैं।




सिपाही को मुकदमे के आधार पर निलंबित कर दिया है। आरोपी सिपाही को जेल भेजा जाएगा।

- त्रिगुण बिसेन, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed