{"_id":"650bd75aaf8551ef9e08a1b0","slug":"police-vehicle-collided-two-policemen-including-inspector-injured-mathura-news-c-29-1-mtr1002-136773-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पुलिस की गाड़ी में मारी टक्कर, दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पुलिस की गाड़ी में मारी टक्कर, दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। दबिश देने अलीगढ़ जा रही कोसीकलां पुलिस की गाड़ी में यमुना एक्सप्रेसवे पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कोटवन चौकी प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।
बुधवार सुबह कोसीकलां थाने की पुलिस अलीगढ़ किसी आरोपी की तलाश में दबिश देने यमुना एक्सप्रेसवे से होकर जा रही थी, तभी टप्पल के पास किसी वाहन ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में कोटवन चौकी प्रभारी मनमोहन शर्मा सहित दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। दरोगा के गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें कैलाश हॉस्पिटल नोएडा में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
थाना प्रभारी अनुज राणा ने बताया कि मनमोहन के पैर में फैक्चर हो गया है, जिन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है।