फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police saved life of person who drowned in Yamuna

Mathura: आधी रात यमुना में फंसा व्यक्ति...खंभा पकड़कर मदद के लिए चिल्लाता रहा, पुलिसकर्मियों ने बचाई जान

Sun, 24 Aug 2025 12:55 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 24 Aug 2025 12:55 PM IST
सार

मथुरा में एक व्यक्ति ने यमुना में छलांग लगा दी। नदी की धारा के बीच में खंभे को पकड़कर जान बचाने के लिए चिल्लाता रहा। माैके पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकाला।

विज्ञापन
Police saved life of person who drowned in Yamuna
व्यक्ति को यमुना से निकालते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में पारिवारिक विवाद के चलते व्यक्ति ने यमुना में छलांग लगा दी। आधी रात में कूदने के बाद व्यक्ति नदी के बीच मदद को चिल्लाता रहा। इस बीच सूचना पर पहुंचे  पुलिसकर्मियों ने व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाला।
विज्ञापन


वृंदावन थाना क्षेत्र के पानी गांव तिराहा के पास रात करीब 12:46 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति यमुना नदी में डूबने की स्थिति में है। सूचना देने वाले भूरा सिंह ने बताया कि एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति नदी के बीच खंभे को पकड़कर मदद के लिए चिल्ला रहा है। सूचना मिलते ही पीआरवी 7597 तुरंत मौके पर पहुंची। पानी का बहाव तेज था और व्यक्ति की पकड़ कमजोर होती जा रही थी। 
विज्ञापन


पीआरवी टीम में मौजूद कांस्टेबल विशाल तोमर और चालक नरेश कुमार ने बिना देर किए रस्सी के सहारे नदी में उतरकर लगभग 50–60 मीटर अंदर फंसे व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाल लिया। बचाए गए व्यक्ति की पहचान सुंदर (उम्र 50 वर्ष) पुत्र तुलाराम निवासी मैत्री विधवा आश्रम के पीछे पानीघाट, वृंदावन के रूप में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि सुंदर ने पारिवारिक विवादों से परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिस के साहसी और मानवीय कार्य की स्थानीय लोगों ने जमकर प्रशंसा की। खुद पीड़ित व्यक्ति ने पीआरवी कर्मियों को धन्यवाद दिया। कहा कि अगर कुछ मिनट और देरी हो जाती तो मैं जिंदा नहीं बचता।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed