फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police rushed on the information of attack on Dalits

दलितों पर हमले की सूचना पर दौड़ी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 08:28 PM IST
विज्ञापन
Police rushed on the information of attack on Dalits
गोवर्धन/सौंख (मथुरा)। मगोर्रा के गांव अड्डा में दलित युवक पर बृहस्पतिवार को हमले की सूचना पर पुलिस-प्रशासन में अफरातफरी मच गई। मगोर्रा पुलिस ने खेतों पर सिंचाई कर रहे किसानों से बारीकी से जानकारी जुटाई। ऐसा कुछ न होने पर राहत की सांस ली। उधर, पांच दिन बीतने के बाद पुलिस के हाथ खाली हैं। उधर, रालोद नेताओें ने पीड़ितों से मुलाकात करते हुए रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी से मोबाइल पर बात कराई। हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन

गांव अड्डा निवासी राजेश पुत्र जगराम पड़ोसी शिवम पुत्र रमेश के साथ बाइक पर खेत से चारा लेने गया था। आरोप है कि चारा लेकर लौटते समय हमले के आरोपी त्रिलोकी व रोहताश हाथों में लाठी लेकर फोडर रजबहा की तरफ से हमला करने आए थे। इस सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी मनोज कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां खेतों में सिंचाई कर रहे किसानों से घटनाक्रम की बारीकी से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

किसानों ने इस तरह की कोई घटना होने से इनकार किया तो पुलिस ने राहत की सांस ली। सीओ गौरव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जगराम के बेटे पर हमले की सूचना मिली थी। मगोर्रा पुलिसबल मौके पर पहुंचा था। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार के मोबाइल से दलित परिवारों से बातचीत कर पूर्ण मदद का भरोसा दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि जयंत चौधरी पीड़ित दलित परिवारों के संग हैं। इस मामले से रालोद को कोई लेना-देना नहीं है। रालोद पर लगातार लग रहे आरोपों को जयंत ने सिरे से नकार दिया।
रालोद प्रदेश अध्यक्ष के संग प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष बाबूलाल प्रमुख, हुकुम सिंह, चौधरी बिजेंद्र सिंह, यशपाल बघेल, केपी चौधरी, वरुण वाल्मीकि, कैलाश चंद खटीक और उदयभान जाटव आदि थे। इसके अलावा रालोद ने एसपी ग्रामीण श्रीशचंद को मांगपत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
हमलावरों की गिरफ्तारी को जुटीं पुलिस की तीन टीमें
अड्डा में वोट डालने को लेकर दलित परिवार पर हमले के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीमें अलग-अलग दबिश दे रही हैं। मुकदमा के विवेचक सीओ गोवर्धन ने पुलिस टीमों को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
पुलिस सुरक्षा में विवाहिता को लेने पहुंचे पीड़ित
अड्डा गांव में तनावपूर्ण शांति के बीच दलित परिवार की नवविवाहिता पुत्री को ससुराल से लेने के लिए उसके भाई के साथ पुलिसकर्मी भेजे गए हैं। 18 फरवरी को जगराम की पुत्री की शादी पलवल में हुई थी। विवाह में आए रिश्तेदार विदा नहीं हुए थे कि दबंगों ने 20 फरवरी को हमला कर दिया था।

भीम आर्मी की चेतावनी, गिरफ्तारी नहीं तो घेरेंगे मुख्यालय
दबंगों के हमले के शिकार दलितों का हाल जानने बृहस्पतिवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ता अड्डा गांव पहुंचे। घायलों से घटनाक्रम की जानकारी जुटाकर पुलिस कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. जगदीश मुन्ना ने कहा कि हमलावर खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी में लापरवाही कर रही है। 24 घंटे के अंतराल में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो जिला मुख्यालय का घेराव करेंगे। डालचंद निगम, गोपाल प्रसाद, निर्मल, विजय सिंह, कृष्ण गोपाल कर्दम, ज्ञान सिंह व धर्मपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed