{"_id":"68657d20f6f096ee8c004314","slug":"police-put-farmers-under-house-arrest-hunger-strike-begins-today-mathura-news-c-369-1-mt11008-132055-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पुलिस ने किसानों को किया नजरबंद, आज से भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पुलिस ने किसानों को किया नजरबंद, आज से भूख हड़ताल
विज्ञापन
मथुरा। भाकियू सुनील के पदाधिकारी पुलिस को ज्ञापन देते हुए।
- फोटो : mathura
मथुरा। रेलवे लाइन के विस्तार में रेलवे अधिकारी गांव कोटा में किसानों की भूमि अधिग्रहण कर रहे हैं, लेकिन किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिलने से भारतीय किसान यूनियन (सुनील) का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है।
बुधवार सुबह 11 बजे भूतेश्वर रेलवे स्टेशन पर भाकियू सुनील के पदाधिकारी रेल रोको आंदोलन शुरू करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस को सूचना लगी तो कोतवाली पुलिस ने भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी, युवा प्रदेश अध्यक्ष बिट्टू पंडित, भरत अग्रवाल, किसान नेता प्रयागनाथ चतुर्वेदी को चौबिया पाड़ा कैंप कार्यालय पर नजरबंद कर दिया। राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी ने रेल मंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
उन्होंने कहा कि किसानों का आंदोलन 16 दिन से चल रहा है, लेकिन अभी तक प्रशासन ने किसानों की बात नहीं मानी। उन्होंने कहा कि 3 जुलाई को रेलवे अधिकारी और जिला प्रशासन द्वारा को हल नहीं निकालने पर भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। नरोत्तम शर्मा, मानिकचंद, अनिल शर्मा, सोनू शर्मा, गोपीचंद, ओमप्रकाश, गोकुल चंद्र, भूदेव, राम, प्रदीप आदि मौजूद रहे। संवाद