फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police-PAC personnel will deal with miscreants and suspects around Devi temples

Mathura: देवी मंदिरों के आसपास ऐसे लोगों की खैर नहीं, पुलिस-पीएसी के जवान तैनात; SSP ने दिए ये निर्देश

Tue, 21 Mar 2023 07:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Tue, 21 Mar 2023 07:54 AM IST
सार

महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़ या फब्तियां कसने वाले मनचलों पर मथुरा पुलिस की सख्त नजर रहेगी। मंदिरों पर पुलिस और पीएसी के मुस्तैद जवान इनसे सख्ती से निपटेंगे।

विज्ञापन
Police-PAC personnel will deal with miscreants and suspects around Devi temples
एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चैत्र नवरात्र के दौरान देवी मंदिरों के आसपास मंडराने वाले मनचलों और संदिग्धों की खैर नहीं। इन मंदिरों पर पुलिस और पीएसी के मुस्तैद जवान इनसे सख्ती से निपटेंगे। चैत्र नवरात्र के पहले दिन से यह जवान पूरी मुस्तैदी से इन मंदिरों पर तैनात होकर पूरी नजरें रखेंगे। एसएसपी ने जनपद पुलिस को नवरात्र पर सतर्क और सजग रहते हुए सख्ती से निपटने के निर्देश थाना प्रभारियों को दिए हैं।
विज्ञापन



चैत्र नवरात्र 22 मार्च को शुरू हो रहे हैं। पहले नवरात्र पर शहर के देवी मंदिरों में मां के भक्तों को सैलाब उमड़ेगा। हर कोई अपनी मनोकामना के लिए मां के दरबार में मत्था टेकेगा। इन मंदिरों में मां के भक्तों को कतई कोई परेशानी न हो, साथ ही मनचले और संदिग्ध कोई भी वारदात को अंजाम न दे सकें।
विज्ञापन


खासकर यह है कि देवी मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ महिला और युवतियों की अधिक रहती है। इसके चलते संदिग्ध और मनचलों का इन मंदिरों के आसपास इनका मंडराना बना रहता है। इनसे सख्ती से निपटने के लिए सुरक्षा के चौकस इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए देवी मंदिरों पर पुलिस और पीएसी के जवानों की मुस्तैद रहेगी। एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को प्रमुख देवी मंदिरों के आसपास पुलिस और पीएसी के जवानों की मुस्तैदी के साथ खुद भी पूरी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने सतर्क और सजगता बरतते हुए सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शिक्षिका ने मौत को लगाया गले: बनाया लाइव वीडियो ताकि दुनिया को पता चले सके आखिर क्यों ली खुद की जान

 

शहर के प्रमुख मंदिर

कैंट काली मां, पुराने बस अड्डे के सामने मां बगलामुखी मंदिर, भैंस बहाेरा मां कैला मंदिर, भूतेश्वर पर मां पाताल देवी, महाविद्या देवी, चामुंडा देवी जयसिंहपुरा, गायत्री मंदिर, कंकाली देवी मंदिर, डैंपियर नगर में कैला मंदिर, रंगेश्वर वाली काली मां, माता गली वाली मां का मंदिर आदि।

हीलाहवाली बरतने पर नपेंगे थाना प्रभारी

 एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस और पीएसी के जवान मां के मंदिरों पर मुस्तैद किए गए हैं। इन मंदिरों के आसपास मनचलाें से सख्ती से निपटा जाएगा। सुरक्षा में कोई भी हीलाहवाली बरती गई तो थाना प्रभारी नपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed