फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police force appoint at every km in vrindavan, mathura

गोवर्धन, वृंदावन में हर किमी पर होगी पुलिस पिकेट

Mon, 23 Mar 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 23 Mar 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
वृंदावन में परिक्रमा मार्ग 11.2 किलोमीटर का है जबकि गोवर्धन में इसकी
विज्ञापन
लंबाई 21 किलोमीटर है।  फिलहाल वृंदावन में आठ और गोवर्धन में 15 पुलिस पिकेट लगाए जाने की तैयारी है। पहले चरण में वृंदावन में अटल्ला चुंगी, इस्कान मंदिर, बिहारी जी मंदिर, विद्यापीठ चौराहा और रंगजी मंदिर पर पिकेट के लिए शेल्टर बनाए जा रहे हैं। अगले चरण में गोवर्धन और मथुरा में शेल्टर बनवाए जाएंगे। एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि इसमें एक से डेढ़ किलोमीटर और भीड़ वाले स्थानों पर पिकेट के लिए स्टील के शेल्टर बनाए जाएंगे। सिपाहियों को गश्त के लिए संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।


गोवर्धन और वृंदावन में परिक्रमा मार्ग पर हर एक किमी पर पुलिस पिकेट तैनात रहेगी। श्रद्धालुओं के साथ बढ़ती वारदातों को रोकने के लिए पुलिस की ओर से और कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। पिकेट के लिए स्टील के शेल्टर बनाए जाएंगे। 11 मार्च को मथुरा आगमन के दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को परिक्रमा मार्ग पर सुरक्षा प्रबंध कड़े करने के निर्देश दिए थे।



फरह में खुलेगी अस्थाई जीआरपी चौकी
मथुरा। ट्रेन डकैती और लूट की घटना को लेकर डीआईजी जीआरपी ने सोमवार को सीओ जीआरपी और जंक्शन थाना प्रभारी निरीक्षक के साथ मंत्रणा की। उन्हाेंने फरह क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं के चलते अस्थाई चौकी खोलने की बात कही।

18 मार्च की रात में हथियारबंद बदमाशों ने कोसीकलां रेलवे स्टेशन के समीप गोंडवाना एक्सप्रेस में डकैती और फरह रेलवे स्टेशन के समीप दक्षिण एक्सप्रेस में लूट को अंजाम दिया था। लखनऊ, आगरा, मध्यप्रदेश, हरियाणा और मथुरा जीआरपी की टीमें घटना के खुलासे के लिए लगी हैं। डीआईजी जीआरपी रामपाल और क्षेत्राधिकारी राजेंद्र कुमार सोमवार को जंक्शन रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाना पहुंचे और जांच की प्रगति जानी। उन्होंने कहा कि ट्रेन में होने वाली घटनाओं का खुलासा करने में समय लगता है। इसके बाद भी उक्त घटनाओं का शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। फरह क्षेत्र में अस्थाई जीआरपी चौकी खोली जाएगी। यहां एक सब इंस्पेक्टर सहित जवानों को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed