फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police eyes on those showing black flags to Chief Minister

मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने वालों पर पुलिस की नजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Police eyes on those showing black flags to Chief Minister
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वृंदावन आगमन पर काले झंडे दिखाने की तैयारी में लगे नेता पुलिस के निशाने पर आ गए हैं। पुलिस ने सपाई, कश्यप निषाद समाज और भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों पर पूरी निगाहें रखीं हुई हैं। मंगलवार को सपा जिलाध्यक्ष समेत कइयों को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है।
विज्ञापन

वृंदावन में ब्रजरज का उद्घाटन करने आ रहे मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलने के बाद सपा, कश्यप निषाद समाज और भाकियू टिकैत ने काले झंडे दिखाने का एलान किया था। डीएपी को लेकर किसी ने काले झंडे दिखाने का एलान किया तो किसी ने आरक्षण को लेकर यह एलान किया था। इसी के चलते पुलिस सतर्क हो गई है। मंगलवार को एलान करने वाले राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन और किसान नेताओं पर पूरी नजर गढ़ाए रखी।
विज्ञापन

शाम को सपा जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। कुंवर सिंह निषाद आदि की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। मुख्यमंत्री के विरोध की संभावना को देखते हुए उनके आने जाने वाले मार्गों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था-बैरिकेडिंग की जा रही है। खुफिया विभाग की रिपोर्ट को देखते हुए विरोध प्रदर्शन करने वालों को हिरासत में लिया जा रहा है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि सपा जिलाध्यक्ष समेत कई संगठनों के नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed