Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police empty handed even after searching CCTV cameras

Mathura News: सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद भी पुलिस खाली हाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Police empty handed even after searching CCTV cameras
मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र में फौजी के घर में आभूषण समेत 30 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने शनिवार को घटनास्थल के आसपास के करीब सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे खंगाल डाले, लेकिन आरोपियों की शिनाख्त नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की तलाश में जुटीं हैं।
विज्ञापन

श्रीजी कुंज कॉलोनी में फौजी राजेंद्र सिंह का परिवार रहता है। वह गुजरात में तैनात हैं। 29 जनवरी को राजेंद्र सिंह छुट्टी लेकर घर आए थे। तीन फरवरी को वह घर में ताला लगाकर परिवार के साथ महाकुंभ स्नान के लिए रवाना हो गए। इसी बीच बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर नकदी समेत 30 लाख रुपये का सामान समेट ले गए। वह 6 फरवरी को घर वापस आए तो बाहरी गेट का ताला टूटा मिला।
विज्ञापन

संदेह होने पर उन्होंने अंदर घुसकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। यह देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए नमूने लिए हैं। थाना प्रभारी छोटे लाल ने बताया है कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की पांच टीमें लगी हैं। जल्दी ही बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed