फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police did not allow Meera Rathore's press conference to take place without permission.

UP: अनिरुद्धाचार्य पर परिवाद दर्ज, महिलाओं पर की थी अभद्र टिप्पणी; मीरा को नहीं मिली प्रेसवार्ता की अनुमति

Thu, 11 Dec 2025 10:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 11 Dec 2025 10:08 AM IST
सार

लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ मुकदमा दायर करने वाली अर्जी पर परिवाद दर्ज हो गया है।

विज्ञापन
Police did not allow Meera Rathore's press conference to take place without permission.
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अभद्र टिप्पणी के मामले में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य पर न्यायालय में परिवाद दर्ज हो गया है। इस संंबंध में आगरा से प्रेसवार्ता करने पहुंची अखिल भारत हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर को पुलिस ने रोक दिया।
विज्ञापन


मीरा और आगरा महानगर अध्यक्ष निशा ठाकुर दोपहर लगभग पौने एक बजे पीडब्ल्यू गेस्ट हाउस पहुंची। यहां पहले से मौजूद पुलिस ने उनसे प्रेसवार्ता की अनुमति मांगी। इस पर दोनों ने असमर्थता जताई। पुलिस ने उन्हें वहां से जाने के लिए कह दिया। इसके बाद मीरा राठौर और निशा ठाकुर ने जैन संग्रहालय के पास पत्रकारों से वार्ता की। बताया कि अक्तूबर में अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्प्णी की दी।
विज्ञापन


इसको लेकर उनके द्वारा न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया था। 1 जनवरी 2026 को मामले में उनके बयान दर्ज कराए जाएंगे। वहीं उन्होंने बताया कि कथावाचक पर प्राथमिकी दर्ज होने तक अपने बालों को न बांधने का संकल्प लिया है। इस दौरान अधिवक्ता मनीष गुप्ता, सौरभ शर्मा, नितेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed