{"_id":"67529a82d1b608b1fc00ea08","slug":"police-deployed-in-mathura-meera-rathore-arrived-with-laddu-gopal-insisted-on-performing-jalabhishek-at-idgah-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मथुरा में चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस, लड्डू गोपाल लेकर पहुंचीं मीरा राठौर; ईदगाह में जलाभिषेक करने की जिद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मथुरा में चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस, लड्डू गोपाल लेकर पहुंचीं मीरा राठौर; ईदगाह में जलाभिषेक करने की जिद
Fri, 06 Dec 2024 12:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 06 Dec 2024 12:02 PM IST
सार
श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। इस दौरान यहां ईदगाह में जलाभिषेक करने के लिए जा रहीं अखिल भारत हिंदू महासभा आगरा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर को पुलिस ने रोक लिया।
विज्ञापन
मीरा राठौर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह के पास भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है। इस दौरान यहां आगरा से अपने साथ लड्डू गोपाल लेकर पहुंची अखिल भारत हिंदू महासभा आगरा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने बवाल खड़ा कर दिया। वे शाही ईदगाह के रास्ते की ओर बढ़ रहीं थीं। ये देख पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया।
पूछताछ करने पर बताया कि वे कृष्ण जन्मभूमि में जलाभिषेक करने जा रही हैं। पुलिस वालों से वे विवाद करने लगीं। बात में उन्हें किसी तरह समझाकर वहां से वापस भेजा गया। बता दें मीरा राठौर ने शाही ईदगाह को भगवान श्रीकृष्ण का असली गर्भ बताते हुए सोशल मीडिया पर जलाभिषेक करने का पहले ही ऐलान किया था। इसी के तहत वे यहां पहुंची थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें विवादित स्थल तक पहुंचने नहीं दिया।