{"_id":"67bb75b73e38b32b470ba8ee","slug":"police-combing-the-forests-in-search-of-attackers-mathura-news-c-369-1-mt11002-125621-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: हमलावरों की तलाश में जंगलों में कांबिंग कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: हमलावरों की तलाश में जंगलों में कांबिंग कर रही पुलिस
विज्ञापन
मथुरा। हमलावरों की तलाश करती पुलिस।
- फोटो : mathura
मथुरा। थाना रिफाइनरी के गांव गौशाला में अनुसूचित जाति की दो बहनों व बरातियों की पिटाई के मामले में पुलिस हमलावरों की तलाश में जंगलों में कांबिंग कर रही है। पुलिस ने अभी तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।
थाना प्रभारी रिफाइनरी सोनू कुमार ने बताया कि दुल्हनों के पिता की तहरीर पर 15 नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने 5 हमलावरों को शनिवार को ही पकड़ लिया था, जबकि अन्य हमलावरों की गिरफ्तार के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। रविवार को कुछ हमलावरों के यमुना किनारे और आसपास के जंगलों में छिपे होने की सूचना मिली थी। थाने की दो टीमों ने अलग-अलग कांबिंग अभियान चलाया। एक टीम ने यमुना किनारे खादर में हमलावरों की तलाश की, जबकि दूसरी टीम ने करनावल और उसके आसपास के क्षेत्र के जंगलों में तलाश की।
उन्होंने बताया कि हमलावरों के घरों पर ताले लटके हैं। आरोपी गायब हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।
पुलिस ने कराया पीड़िताओं का मेडिकल
रिफाइनरी पुलिस ने घटना के तीसरे दिन रविवार को पीड़ित परिवार के लोगों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां पीड़ित दोनों दुल्हनों, उनके पिता समेत पांच लोगों का मेडिकल हुआ। मेडिकल करने वाले चिकित्सक ने बताया कि एक युवती के चेहरे पर खरोंच के निशान हैं। इसके अलावा युवक के पैर और आंख के पास चोट के निशान हैं। बाकी अन्य पीड़ितों के शरीर के हिस्सों पर खरोंच के निशान हैं। किसी भी पीड़ित को कोई गंभीर चोट नहीं लगी है।