फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police busted pistol manufacturing factory in Mathura

UP: रेलवे लाइन किनारे खंडहर में हो रही थी हलचल, पहुंची पुलिस... दृश्य देख उड़े होश; लोकसभा चुनाव था टारगेट

Mon, 01 Apr 2024 09:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 Apr 2024 09:41 PM IST
सार

रेलवे लाइन किनारे खंडहर में हलचल हो रही थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। पूछताछ में पता चला कि आरोपी का टारगेट लोकसभा चुनाव था। 

विज्ञापन
Police busted pistol manufacturing factory in Mathura
खंडहर। (सांकेतिक)

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में कोतवाली पुलिस ने सोमवार को तमंचों की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। यह लोकसभा चुनाव में दहशत फैलाने के लिए बनाए जा रहे थे। रेलवे लाइन किनारे एक खंडहर मकान में हथियार बनाते हुए बौना गैंगस्टर को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से भारी मात्रा में तमंचा बनाने का सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि योगेश उर्फ बोना गैंगस्टर उर्फ मोना निवासी भगवती नगर, रुक्मिणी विहार, शहर कोतवाली को रेलवे लाइन किनारे एक खंडहर मकान में चुनाव में खपाने के लिए हथियार बनाते हुए गिरफ्तार किया गया। बौना के खिलाफ गैंगस्टर सहित 11 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में उसने स्वीकारा कि चोरी और नशे की पुड़िया बेचने का काम करता था। मगर, चुनाव के समय तमंचों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह धंधा शुरू कर दिया था।

विज्ञापन

कब्जे से यह हुआ बरामद

आरोपी के कब्जे से चार तमंचे, चार अधबने तमंचे, दो ड्रिल मशीन, चार रेती, एक आरी, तीन लोहा काटने के ब्लेड, एक कैंची, दो हथौड़ा, एक सडासी, चार लोहा नाल, एक प्लास, दो पेचकस, पांच रिंच, एक छैनी, एक टुकड़ा लोहा रेल पटरी व अन्य माल बरामद हुआ है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर रवि त्यागी, एसआई नितिन त्यागी, एसआई संदीप कुमार, चौकी प्रभारी बागबहादुर अमित कुमार, अभिषेक गुप्ता आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed