{"_id":"caa58495f461a77e979ed6fa0b406484","slug":"police-breifing-in-vrindavan-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोगला आश्रम में आज पुलिस ब्रीफिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोगला आश्रम में आज पुलिस ब्रीफिंग
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Sun, 15 Nov 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के 17 और 18 नवंबर को मथुरा जिले में आगमन के मद्देनजर अन्य जिलों से पुलिस फोर्स का आना शुरू हो गया है। वीवीआईपी सुरक्षा के लिए पुलिस अधिकारी भी मथुरा पहुंच चुके हैं। रविवार रात तक अधिकारियों को ठहराने के लिए विभिन्न होटल और गेस्ट हाउस में इंतजाम किए गए।
एसएसपी डा. राकेश सिंह ने बताया कि 3000 से अधिक पुलिसकर्मी, 10 आईपीएस, 16 एएसपी, 37 सीओ, 1650 सिपाही, 240 दरोगा, 75 महिला सिपाही, 25 महिला दरोगा, 150 यातायातकर्मी, आठ कंपनी व दो प्लाटून पीएसी के जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए जा रहे हैं।
रविवार शाम तक 500 से अधिक पुलिसकर्मियों ने रिजर्व पुलिस लाइन में आमद कराई। छह से अधिक आईपीएस और एक दर्जन से अधिक एएसपी व सीओ भी पहुंच चुके हैं। सोमवार को सुबह 10 बजे पुलिस अधिकारियों की ब्रीफिंग होगी। दोपहर बाद एक बजे से फोगला आश्रम में सभी पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग होगी।
विज्ञापन
इस दौरान डीजी सुरक्षा गोपाल गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। शाम छह बजे डी ब्रीफिंग होगी। हैलीपेड बनकर तैयार हैं। हर सेक्टर में थानाध्यक्ष और हर जोन पर आईपीएस व एएसपी की तैनाती की जा रही है। कार्यक्रम स्थल और हैलीपेड पर सुरक्षा के लिए थानाध्यक्ष, सीओ व अन्य अधिकारी तैनात किए गए हैं।
राष्ट्रपति के आगमन के दौरान छटीकरा-वृंदावन मार्ग, मथुरा-वृंदावन मार्ग और यमुना एक्सप्रेसवे से वाहन डायवर्ट कर निकाले जाएंगे। रास्ते में जगह-जगह पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए जाएंगे।