फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police assaulted, five injured including two constables, four attackers caught

पुलिस से मारपीट, दो दरोगा समेत पांच घायल, चार हमलावर दबोचे

Thu, 08 Jul 2021 08:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
Police assaulted, five injured including two constables, four attackers caught
मथुरा। सड़क किनारे शराबियों की खबर लेने गई हाईवे पुलिस पर ही हमला हो गया। युवकों ने दो दरोगा और तीन सिपाहियों से अभद्रता करते हुए हाथापाई कर डाली। इसमें पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मामला बुधवार की रात को नवादा कट का है। थाना हाईवे से दरोगा मनोज, दरोगा राहुल, पुलिसकर्मी प्रदीप, आलोक समेत एक अन्य शराबियों के खिलाफ अभियान पर निकले। सड़क किनारे खड़े होकर शराब पी रहे युवकों को टोकते हुए चल रहे थे। नवादा कट के पास पहुंचे तो पुलिस से चार युवक भिड़ गए। इन युवकों ने पुलिस पर हमला करते हुए हाथापाई कर डाली। इनमें पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। हाईवे पुलिस ने चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि दरोगा राहुल की तहरीर पर चारों युवकों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और आदि धाराओं को मुकदमा दर्ज किया है। पकड़े गए वीरेंद्र विक्रम, दीपेंद्र, बचन और सोनू हैं। यह सभी आनंदवन कॉलोनी के रहने वाले हैं। इन सभी को जेल भेज दिया गया है। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed