{"_id":"68810a9ba8f76fb6c908ae69","slug":"police-arrested-two-youths-who-committed-theft-in-ashram-2025-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: आश्रम में चोरी करने वाले दो युवक पुलिस ने किए गिरफ्तार, ये सामान किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: आश्रम में चोरी करने वाले दो युवक पुलिस ने किए गिरफ्तार, ये सामान किया बरामद
Wed, 23 Jul 2025 09:46 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 23 Jul 2025 09:46 PM IST
सार
पुलिस की पूछताछ में दोनों ने गोपाल आश्रम में चोरी करने की वारदात स्वीकार की। चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने एलुमिनियम की 3 परात, छत के पंखे की मोटर और 2070 रुपये की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के शहर कोतवाली क्षेत्र के गोपाल आश्रम में 11 फरवरी की रात को चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरों के कब्जे से आश्रम से चोरी किया सामान और 2070 रुपये की नकदी बरामद की है।
सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि 11 फरवरी की रात को गोपाल आश्रम में चोरी की वारदात हुई थी। कोतवाली के चौबच्चा मोहल्ला की गोपाल गली स्थित गोपाल मंदिर के मकरंद चतुर्वेदी की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। बुधवार को कोतवाली प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर को सूचना मिली कि दो युवक पांचजन्य रंगमंच के गेट पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में उन्होंने अपने नाम भरतपुर गेट मस्जिद वाली गली स्थित मछली मंडी निवासी नईम, मछली मंडी निवासी सोहित बताया। पुलिस दोनों को थाने ले आई और सख्ती से पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने गोपाल आश्रम में चोरी करने की वारदात स्वीकार की। चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने एलुमिनियम की 3 परात, छत के पंखे की मोटर और 2070 रुपये की नकदी बरामद की है।
सीओ सिटी ने बताया कि आश्रम से चोर तीन घी के पीपे, एक पंखा, 4 ड्रम, 3 एलुमिनियम की परात, चांदी की जलहरी चोरी कर ले गए थे। चोरों से जो नकदी बरामद हुई है वह इन्हीं सामान को बेचकर एकत्रित की गई है।
सीओ सिटी ने बताया कि आश्रम से चोर तीन घी के पीपे, एक पंखा, 4 ड्रम, 3 एलुमिनियम की परात, चांदी की जलहरी चोरी कर ले गए थे। चोरों से जो नकदी बरामद हुई है वह इन्हीं सामान को बेचकर एकत्रित की गई है।