फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police arrested two criminals during encounter who looted BJP leader in Mathura both injured by bullet shots

UP News: बीजेपी नेता को लूटने वाले गैंग से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से 25 हजार के इनामी बदमाश घायल...धरे गए

Wed, 23 Oct 2024 05:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 23 Oct 2024 05:12 PM IST
सार

मथुरा में पुलिस ने दो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार का इनाम था। गोली लगने से दोनों घायल हैं। हाईवे थाना के सलेमपुर के पास पुलिस और एसओजी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

विज्ञापन
Police arrested two criminals during encounter who looted BJP leader in Mathura both injured by bullet shots
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में नोएडा के प्रॉपर्टी डीलर एवं भाजपा नेता को बंधक बनाकर लाखों रुपये की नगदी और जेवरात लूटने वाले 25-25 हजार के इनामी बदमाशों को हाईवे और एसओजी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। गोली लगने से दोनों इनामी बदमाश घायल हो गए। मुठभेड़ में घायल एक बदमाश गैंग का मुखिया है। इनामी बदमाशों के कब्जे से चोरी की बाइक, नकदी और तमंचा कारतूस बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


एसपी सिटी डॉ.अरविंद कुमार ने बताया कि 14 सितंबर को नोएडा के रहने वाले भाजपा नेता प्रापर्टी लीडर मुन्ना लाल अग्रवाल को हथियार दिखाकर निर्वस्त्र वीडियो बनाने, मारपीट करने और लाखों रुपये की नगदी और जेवरात लूटने वाले दो आरोपी मंगलवार को गोविंद नगर थाना क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। एसपी सिटी ने एसओजी प्रभारी राकेश कुमार और गोविंद नगर थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही को आरोपियों के गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसपी सिटी के निर्देश पर टीम शातिरों की तलाश में जुट गई।

विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार की रात 2.20 बजे बाइक सवार अपराधियों को हाईवे थाना क्षेत्र के सौंख रोड स्थित सलेमपुर के पास घेर लिया। पुलिस को देख दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी है। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम राजस्थान के थाना डींग स्थित कौंडेर निवासी गौरव तथा थाना शेरगढ़ निवासी दिनेश तिवारी बताया। 
 

दोनों के ऊपर 25-25 हजार का इनाम है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की अपाचे बाइक, नौ हजार 600 रुपये, दो तमंचा तथा पांच कारतूस बरामद किए हैं। मुठभेड़ में घायलों बदमाशों को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस गैंग के आपराधिक इतिहास की जानकारी करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

इस तरह देते थे वारदात को अंजाम

पुलिस की पूछताछ में गैंग के मुखिया गौरव और दिनेश महिला सदस्य से पैसे वाले लोगों को फोन कराते हैं। इसके बाद उनका शिकार जो भी व्यापार करता है, उसी से संबंधित काम बताकर बुलाया लेते हैं। शिकार के आते ही उसे गाड़ी में बैठाकर उसके साथ लूटपाट और मारपीट की जाती है। उसकी नग्न अवस्था में वीडियो बना लेते हैं। ताकि वह लोक-लाज के भय से पुलिस से शिकायत न करें। इसी तरह नोएडा के भाजपा नेता-प्रापर्टी डीलर को गैंग ने अपना शिकार बनाया।
 

यह था पूरा मामला

14 सितंबर को ग्रेटर नोएडा निवासी मुन्ना लाल को युवती ने फोन करके मथुरा में जमीन दिखाने के बहाने बुलाया। मुन्ना लाल अग्रवाल युवती के बताए स्थान पर पहुंच गए। यहां से वह कार में सवार होकर सौंख की ओर चल दिए। रास्ते में अन्य लोग भी कार में सवार हो गए। सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और दो सोने की अंगूठी, सोने की चैन तथा 26000 रुपये नकद लूट लिए। इसके अलावा एक लाख फोन पे से युवती ने अपने खाते में नकदी डलवाई। 
 

पीड़ित किसी से शिकायत न करें इसलिए बदमाशों ने उसकी नग्न अवस्था में वीडियो बनाई और वीडियो डिलीट करने की एवज में 10 लाख रुपये की रकम मांगी। लुटा-पिटा पीड़ित नोएडा पहुंचा और 16 सितंबर को लौटकर मथुरा आया। यहां उसने थाना हाईवे में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। 

हाईवे पुलिस ने इस मामले में 18 सितंबर को मुठभेड़ में फोन करने वाली युवती दीपिका, भरतपुर के डींग स्थित महमदपुर निवासी दीपक चौधरी, धौली प्याऊ के ओमनगर निवासी सोनू सिसोदिया, नौहझील के सदीपुर निवासी विष्णु नौहवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई सोने की दो अंगूठी, 5400 हजार रुपये की नगदी, वारदात में प्रयोग की गई कार, तमंचा कारतूस बरामद किए हैं। 

एक अक्तूबर को पीड़ित स्वयं को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संगठन मंत्री बताते हुए मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में कहा कि पुलिस ने युवती और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर दो अंगूठी तथा 5400 रुपये ही बरामद किए हैं। इसके बाद पुलिस ने इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। जबकि अभी नौ बदमाश और करीब 55 ग्राम सोने की चैन, 20,600 की नगदी, एक लाख रुपये फोन पे से बैंक अकाउंट में डलवाए थे, वह बरामद नहीं किए हैं। 30 हजार रुपये कीमत का मोबाइल भी पुलिस ने बरामद नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed