फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police arrested two accused of murder who were injured in a police encounter in Mathura

प्रेम-प्रसंग में कत्लः होटल कर्मी के साथ लिव इन में रह रही थी युवती, मंगेतर ने घोंट दिया गला, मुठभेड़ में घायल

Thu, 16 Feb 2023 07:53 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Feb 2023 07:53 AM IST
सार

मथुरा में पुलिस मुठभेड़ में दो हत्यारोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इलाज के लिए अस्पताल ले गई। आरोपियों ने होटलकर्मी की हत्या करके शव को सरसों के खेत में फेंक दिया था।  

विज्ञापन
Police arrested two accused of murder who were injured in a police encounter in Mathura
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बुधवार को पुलिस व हत्यारोपियों में मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से दो आरोपी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से दो तमंचा, 4 कारतूस और दो खोखा बरामद हुए हैं। एक अन्य आरोपी को छटीकरा चौराहे से पुलिस ने पकड़ा है।

विज्ञापन


मामला शनिवार की सुबह जैंत थाना क्षेत्र का है। यहां सरसों के खेत में एक होटल के सफाई नायक आशीष निवासी गोसाईगंज, सुल्तानपुर का शव मिला था। पुलिस मामले में की जांच कर रही थी। इसी बीच एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह को सूचना मिली कि युवक की हत्या की में प्रयोग किया गया हथियार, मोबाइल फोन व युवक की बाइक को माइनर में फेंका गया है। इसे हटाने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन

पुलिस ने पीछा किया तो शुरू कर दिया फायर

इस पर उन्होंने तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायर शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से दो आरोपी घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि बिहार के सिवान निवासी रूपा सिंह, आशीष के साथ लिव इन में रह रही थी। यहा बात उसके मंगेतर आकाश श्रीवास्तव, निवासी सिवान, बिहार को पसंद नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस उसने अपने सुपारी किलर दोस्त राहुल पांडेय, निवासी गोरखपुर को आशीष की हत्या करने के लिए 70 हजार रुपये की सुपारी दी। शनिवार की सुबह दोनों मिलकर आशीष को खेत ले गए। यहां उसकी गला घोंटकर व धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी। शव को वहीं फेंककर फरार हो गए। 

हत्या में प्रयुक्त हथियार माइनर में फेंक दिया

बताया कि हत्या में प्रयोग किया गया हथियार, मृतक की बाइक व रस्सी को आरोपी ने माइनर में फेंक दिया था। बुधवार की शाम वह इन्हें निकालने जा रहे थे। इसी समय पुलिस से सामना हो गया। इधर, मृतक की प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया था। इसके बाद युवती के पिता वीर बहादुर सिंह निवासी सिवान (बिहार) उसे लेने आ रहे थे। रास्ते में पुलिस ने छटीकरा चौराहे से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed