{"_id":"64245112e05148530e070676","slug":"police-arrested-fifteen-thousand-bounty-killer-who-was-absconding-in-encounter-in-mathura-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबा संचालक की हत्या का मामला: फरार चल रहा हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, 15 हजार का इनाम घोषित था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबा संचालक की हत्या का मामला: फरार चल रहा हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, 15 हजार का इनाम घोषित था
Wed, 29 Mar 2023 08:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 29 Mar 2023 08:25 PM IST
सार
मथुरा में पुलिस ने मुठभेड़ में 15 हजार के इनामी हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। वह ढाबा संचालक की हत्या के आरोप में फरार चल रहा था। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
हत्यारोपी गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस ने मुठभेड़ में फरार चल रहे 15 हजार के इनामिया हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हथियार और बाइक बरामद की है। आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।
घटना हाईवे थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव की है। गांव निवासी लाखन की 17 मार्च को उसके ढाबे पर गोली मारकर हत्या की दी गई थी। तीन दिन पहले हत्या का खुलासा करते हुए हाईवे पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। फरार हत्यारोपी कान्हा उर्फ रोहित चौधरी के हत्थे न चढ़ने पर एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना हाईवे थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव की है। गांव निवासी लाखन की 17 मार्च को उसके ढाबे पर गोली मारकर हत्या की दी गई थी। तीन दिन पहले हत्या का खुलासा करते हुए हाईवे पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। फरार हत्यारोपी कान्हा उर्फ रोहित चौधरी के हत्थे न चढ़ने पर एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
सुपारी लेकर हुई थी लाखन की हत्या
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि एसएचओ छोटेलाल और एसओजी प्रभारी राकेश कुमार यादव ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। कान्हा उर्फ रोहित चौधरी पुत्र संजीव उर्फ संदीप निवासी जमुना विहार कॉलोनी, जमुनापार का निवासी है। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, तीन कारतूस एवं एक बाइक बरामद की है। आरोपी पर थाना जमुनापार और हाईवे में करीब सात मुकदमे दर्ज हैं। इसने अपने साथियों के साथ मिलकर सुपारी लेकर लाखन की हत्या की थी। सुपारी मृतक के भाई सुरेंद्र ने दी थी।
विज्ञापन